उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पंजाब नैशनल बैंक ने मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस

लखनऊ : पंजाब नैशनल बैंक ने शुक्रवार 26 जनवरी 2024 को जोश व उल्लास के साथ अपने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया। समारोह की शुरुआत पीएनबी एमडी एवं सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल द्वारा पीएनबी के कार्यपालक निदेशकों, सीवीओ, मुख्य महाप्रबंधको व वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण के साथ हुई ।

इस मौके पर बोलते हुए पंजाब नैशनल बैंक के एमडी एवं सीईओ, श्री अतुल कुमार गोयल, ने कहा कि आज जब हम 75 वां गणतंत्र दिवस ‘भारत- लोकतंत्र की जननी’ और ‘विकसित भारत,’ की थीम के तहत मना रहे हैं तो पीएनबी वित्तीय विकास, समावेशन और नवोन्मेष के एक प्रतीक के तौर पर गौरवशाली ढंग से खड़ा है। हमारी यात्रा हमारे नागरिकों के साझा सपनों व आकांक्षाओं के साथ मेल खाती है जो भारत की आर्थिक समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। विकसित भारत की ओर एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर योगदान दे रहे पीएनबी की डिजिटल क्रांति के साथ इस अवसर पर हम अपने महान देश के वित्तीय भविष्य को सुनहरा आकार देने के अपने संकल्प को और दृढ़ करें।“ कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि पीएनबी को पिछली 15 तिमाहियों की तुलना में इस तीसरी तिमाही में सबसे अधिक लाभ प्राप्त हुआ है ।

इसके अतिरिक्त पीएनबी ने बैंक की वरिष्ठ महिला अधिकारियों व वरिष्ठ अधिकारियों की पत्नियों के संगठन पीएनबी प्रेरणा के साथ मिलकर एनजीओ सपना परियोजना “आनंदम- होम फार होमलेस” के परिचालन व्यय में सहयोग दिया। पीएनबी ने एम.सी. प्राइमरी स्कूल को जरुरी स्कूल समाग्री जैसे वाटर प्यूरीफायर, स्मार्ट क्लासरूम के लिए फ्लोर मैट, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, कंप्यूटर्स, कुर्सियां और मेज उपलब्ध करा सहयोग दिया। बैंक ने एमसीडी निगम प्रतिभा विद्यालय को कंप्यूटर स्मार्ट बोर्ड प्रोजेक्टर, प्यूरीफायर सहित वाटर कूलर, हॉल के लिए फ्लोर मैट व एक पब्लिक एड्रेस सिस्टम जैसे जरूरी संसाधनो की सहायता का भरोसा दिया।

इस अवसर पर पीएनबी परिवार के सदस्यों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से पूरा परिसर गूंज उठा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button