उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा एवं जैन समाज के सक्रिय कार्यकर्ता प्रवीण जैन का निधन एक अपूरणीय क्षति : हर्षवर्धन

नई दिल्ली  : चांदनी चौक जिला भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं से सक्रियता से जुड़े पदाधिकारी श्री प्रवीण जैन का कल आकस्मिक निधन हो गया और उनकी अंत्येष्टि आज निगम बोध घाट के दीन दयाल स्मृति स्थल पर की गई। उनकी उठावनी रविवार 28 जनवरी को प्रातः 10 बजे दरियागंज जैन बाल आश्रम में होगी।

उनके निधन पर सांसद डा. हर्षवर्धन ने श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा है कि दिल्ली भाजपा एवं जैन समाज के सक्रिय कार्यकर्ता श्री प्रवीण जैन का निधन एक अपूरणीय क्षति है।

अंत्येष्टि में परिजनों के साथ बड़ी संख्या में उनके भाजपा सहयोगी एवं जैन समाज के प्रतिनिधि सम्मलित हुऐ।

दिल्ली प्रदेश भाजपा की ओर से मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, आजीवन कोष सह प्रमुख श्री सुमन कुमार गुप्ता एवं श्री अजय भारद्वाज ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button