उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बालिका विद्यालय में मना 75 वां गणतंत्र दिवस

लखनऊ : बालिका विद्यालय में 75वाँ गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लाह से मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र द्वारा झंडा फहराया गया। उसके पश्चात राष्ट्रगान और झंडा गीत गाए गए। तत्पश्चात महापुरुषों के चित्र पर प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षिकाओं एवं छात्राओं द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए।

गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ, पश्चिम से प्रमिला रस्तोगी, अनसूया दीक्षित, रश्मि गौड़, मीनू शास्त्री, मयूरी भार्गव, विजय लक्ष्मी शर्मा, निर्मला वर्मा, सुजाता तिवारी और उत्तरा भार्गव सम्मिलित हुए तथा रोटरी क्लब ऑफ़ लखनऊ, पश्चिम से कमलाकर तिवारी कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

इनर व्हील क्लब ऑफ़ लखनऊ, पश्चिम द्वारा विद्यालय को दो व्हाइट बोर्ड तथा इस अवसर पर छात्राओं को मिष्ठान इत्यादि वितरित किए गए। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके पश्चात छात्राओं ने रागिनी यादव और प्रतिभा रानी के निर्देशन में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम का संचालन कक्षा 10 की छात्रा सृष्टि सिंह द्वारा किया गया। छात्राओं ने पूरे जोश से देशभक्ति गीत एवं नृत्य इत्यादि प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में समस्त शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में विजयलक्ष्मी शर्मा एवं निर्मला वर्मा द्वारा छात्राओं को आशीर्वचन प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रबंधक मनमोहन तिवारी द्वारा समस्त विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं तथा अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की ओर से सीमा आलोक वार्ष्णेय, पूनम यादव, उत्तरा सिंह, ऋचा अवस्थी,रागिनी यादव और मीनाक्षी गौतम की देखरेख में छात्राओं को स्वल्पाहार वितरित किए गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button