उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा महिला मोर्चा ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों और मेधावी छात्राओं का किया सम्मान

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा पार्टी महानगर कैसरबाग कार्यालय पर “खेलकूद एवं क्रीडा क्षेत्र” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिका खिलाड़ियों और शिक्षा के क्षेत्र में मेधावी छात्राओं को महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना तिवारी और महानगर अध्यक्ष सीता नेगी ने सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों और छात्रों को आनंद द्विवेदी ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। महामंत्री रीना चौरसिया और अर्चना साहू ने सभी को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह कार्यक्रम संयोजक, उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू संगठन सीईओ प्रवीण गर्ग ने बताया कि हॉकी में राष्ट्रीय खिलाड़ी करीना कुमारी, जूली भारद्वाज, पूजा भारती, शीला थापा, पीतांबरी कुमारी, कविता विश्वकर्मा, बबीता पाल, मनीषा पटेल, खुशी उपाध्याय, कुमारी मधु, वॉलीबॉल में शंभवी सिंह, प्रिया सिंह, सीता मौर्य, रितिका सिंह, एथलेटिक्स में श्रेया सिंह, रागिनी सिंह, श्रेया यादव, प्रतीक्षा यादव, अंशिका गौतम, आरती, आस्था वर्मा, अर्चिता, तैराकी से कलावती निषाद, वेट लिफ्टिंग से कल्पना यादव, एकता पांडे, साक्षी केसरवानी, क्रिकेट से तान्या सिंह, गार्गी मिश्रा, टेनिस से तनुश्री पांडे, सासा कटियार, हैंडबॉल से सौम्या मिश्रा, सौम्या श्रीवास्तव और मेधावी छात्रों में हर्षिता रावत, शिखा जोशी, सुमेधा कसौधन, संजना वर्मा और प्रीतिका शुक्ला को सम्मानित किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button