उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा महानगर ने बृहद स्तर पर 806 मन्दिरों में चलाया स्वच्छ तीर्थ अभियान

लखनऊ : अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व देश भर के मंदिरों को स्वच्छ करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन के तहत भाजपा लखनऊ महानगर में चलाए जा रहे “स्वच्छ तीर्थ अभियान” के तहत आज लखनऊ में विभिन्न 806 मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान में प्रातः मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और नीरज सिंह ने डालीगंज के मनकामेश्वर मंदिर में, राज्यसभा सांसद भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने चंदर नगर के सनातन धर्म मंदिर में, पंचमुखी हनुमान मन्दिर में सांसद बृजलाल, प्रदेश महामंत्री एमएलसी अनूप गुप्ता ने विभव खंड गोमती नगर के श्री हनुमान टेकरी मंदिर में, एमएलसी मुकेश शर्मा ने मौलवी गंज के दुर्गा मंदिर में, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने पुराना हनुमान मंदिर अलीगंज और मनकामेश्वर मंदिर में,एमएलसी लालजी निर्मल ने विकास नगर शंकर मंदिर में कार्यकर्ताओं संग श्रमदान किया और मंदिर व आसपास के क्षेत्र में झाड़ू और पोछा लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया।

चंदन नगर सनातन धर्म मंदिर में साफ सफाई करने के बाद भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सांसद *सुधांशु त्रिवेदी ने कहा* कि हम सबके हम सबके मन में जितनी भी प्रकार की मलीनता थी आज वह सब दूर हो गई है क्योंकि कल ही भव्य राम मंदिर में विराजमान श्री राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठित होने जा रही है। राम मंदिर निर्माण संघर्ष का वह क्षण हर उस राम भक्त को हर उस कार सेवक को ध्यान याद आता होगा। क्योंकि हम लोग उस समय यह गीत गाते थे कि
“जन-जन के मन में राम रमे और प्राण प्राण में सीता है हर हृदय की धड़कन रामायण,पग पग पर बनी पुनीता है यदि राम नहीं है प्राणों में तो सांसों का घट रीता है इसलिए नरनाहर श्री पुरुषोत्तम का हम मंदिर भव्य बनाएंगे सौगंध राम की खाते हैं हम मंदिर वहीं बनाएंगे। और आज वह सौगंध पूर्ण होने जा रही है।और सौगंध पूर्ण होने में भगवान ने कितना अप्रतिम सुंदर दृश्य दिखाया है कि केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में दूसरी बात हमारी सरकार आई है और उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार आई है और दोनों राम भक्तों की सरकार है। भगवान ने जब अपने आवास में प्रवेश किया है तो 4 करोड गरीब लोगों को आवास मिला है हर गांव में सड़क पहुंची है, बिजली पहुंची है, 11 करोड लोगों को शौचालय मिला है सभी महिलाओं को गैस भी मिली है और इतना ही नहीं हुआ है अगर आप देखे तो हम पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बने हैं चौथ बड़े स्टॉक एक्सचेंज बने हैं तीसरी बड़ी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर बने दूसरे बड़े मोबाइल हैंडसेट मैन्युफैक्चरर बने है, और तो और चांद के अछूते कोने को छूने वाले हम दुनिया के पहले देश बने हैं।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि मनकामेश्वर मंदिर में साफ सफाई के उपरांत जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और नीरज सिंह ने महंत दिव्या गिरी के साथ शिवलिंग पर रुद्राभिषेक कर आरती व पूजा अर्चना की।

 

अन्य प्रमुख मंदिरों में पाण्डेय गंज स्थित हनुमान मंदिर में उपविजेता रजनीश गुप्ता, मालवीय नगर महादेव मंदिर में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, गोखले मार्ग स्थित हनुमान मन्दिर में और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र के आस-पास के धार्मिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और दिव्य बनाने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। मन्दिर तीर्थ स्वच्छता अभियान में भाजपा नगर उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल, तोमर विवेक सिंह तोमर, अशोक तिवारी, सौरभ वाल्मीकि, लखविंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष पीयूष दीवान, सुदर्शन कटियार, पार्षद रणजीत सिंह ने स्वच्छता अभियान में सहभागी रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button