दशमेश पिता साहब श्री गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के 87 गुरुद्वारों में अखंड पाठ एवं लंगर आयोजित

नई दिल्ली : दशमेश पिता साहब श्री गुरू गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर दिल्ली भाजपा के सिख कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा बाला साहब, गुरुद्वारा मजनू का टीला, गुरुद्वारा सिंह सभा लाजपत नगर, गुरुद्वारा बाबा बुडढा सिंह हरिनगर सहित दिल्ली के 87 गुरुद्वारों में अखंड पाठ एवं लंगर का आयोजन किया। इस लंगर सेवा श्रृंखला में 66 विधानसभा क्षेत्रों गुरुद्वारों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं का सेवा सत्कार किया।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा गुरुद्वारा श्री बाला साहब में आयोजित अखंड पाठ के भोग मे सम्मलित हुऐ और लंगर वितरण किया। पूर्व विधायक सरदार तरविन्दर सिंह मारवाह उनके साथ सम्मलित हुए ।
इस अवसर पर वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की दशमेश गुरू श्री गुरू गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की और सिख हिन्दू भाईचारे को मजबूत करते हुऐ खालसा पंथ ने मुगलकाल में हिन्दुओं की रक्षा करने के लियें अथक कार्य किया।
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी आज बदरपुर विधानसभा के मोडलबंद स्थित श्री गुरुद्वारा साहब में आयोजित अखंड पाठ एवं लंगर सेवा में सम्मलित हुऐ।
दिल्ली भाजपा के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा रोहतास नगर के शाही मुहल्ला गुरूदूरा में आयोजित अखंड पाठ में सम्मलित हुऐ और लंगर सेवा भी की।

दिल्ली भाजपा मंत्री सरदार इम्प्रीत सिंह बख्शी गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, कृष्णा मार्किट लाजपत नगर में आयोजित अखंड पाठ में सम्मलित हुऐ और पाठ के पश्चात लंगर सेवा की।
सांसद डा. हर्षवर्धन, चांदनी चौक जिलाध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह एवं पूर्व महापौर सरदार अवतार सिंह ने गुरुद्वारा मजनू का टीला में आयोजित अखंड पाठ के भोग में सम्मलित होकर लंगर सेवा की।



