उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर जश्न ए आजादी ट्रस्ट की बैठक संपन्न

धूमधाम से मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस

लखनऊ। गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर आज शराब बंदी संघर्ष समिति के केंद्रीय कार्यालय 114 इंसाफ नगर लखनऊ में जश्ने आजादी समिति की पहली बैठक संपन्न हुई।इस बैठक की अध्यक्षता वामिक खान ने किया। बैठक में जश्ने आजादी समिति के संस्थापक सदस्य जुबैर अहमद और अब्दुल वहीद ने गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मानने का ऐलान किया।

बैठक में मौजूद इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कुदरत उल्ला खान ने कहा कि गणतंत्र दिवस के बारे में जनता को जागरूक करने की बेहद जरूरत है जो इस समिति के माध्यम से लगातार किया जा रहा है।

वरिष्ठ पत्रकार शाहिद सिद्दीकी ने गणतंत्र दिवस के सभी कार्यक्रमों का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में संचालन की जिम्मेदारी ली।बैठक का संचालन शराबबंदी संघर्ष समिति के अध्यक्ष और जश्ने आजादी समिति के संस्थापक सदस्य मुर्तजा अली ने किया।इस बैठक में समिति के वरिष्ठ सदस्य और पत्रकार तौसीफ हुसैन के साथ ही मोहम्मद कैफ , मोहम्मद इमरान,फहद ,हलीमा,साबिर अली,ताबीर अली आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button