उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने बृहस्पतिवार को हजरतगंज एवं पॉलिटेक्निक चौराहे को राममय किया

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने हजरतगंज चौराहे एवं पॉलिटेक्निक चौराहे पर भगवान श्री रामचंद्र जी के 8 फीट के कट आउट लगाए

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने राजधानी लखनऊ के अयोध्या जाने वाले रास्तों के प्रमुख चौराहों को राममय बनाने के लिए चौराहों को सजाना शुरू कर दिया.

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा हजरतगंज चौराहे पर एवं पॉलिटेक्निक चौराहे पर भगवान रामचंद्र जी की 8 फीट के कट आउट लगाए गए तथा चौराहों को भगवा कपड़े से लपेट कर ,बैनर, राम जी के पोस्टर एवं झंडों से सजाया गया
इस दौरान व्यापारियों में भरपूर जोश एवं उत्साह देखने को मिला.


व्यापारियों ने लगातार जय श्री राम के उद्घोष किया इस अवसर पर संगठन के ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, मुंशी पुलिया के अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान, महामंत्री अंकेश सिंह, सूरज यादव ,अशोक तिवारी, मनोज सिंह, आशीष शर्मा, नरही बाजार के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल रहे.
ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने बताया शुक्रवार से उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा आईटी कॉलेज से तिवारीगंज तक के प्रमुख चौराहा को सजाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा.
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया 22 जनवरी को जगह-जगह आदर्श व्यापार मंडल द्वारा भंडारे लगाए जाएंगे तथा एलईडी स्क्रीन लगाकर जनता को सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा तथा पूरे प्रदेश में व्यापारी अपने घरों एवं दुकानों पर दीपक जलाकर दिवाली मनाएंगे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button