उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने स्वच्छ तीरथ अभियान के तहत सिद्धार्थनगर के हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, मंदिर परिसर की साफ-सफाई की

मंत्री ने मंदिर प्रांगण में आयोजित भण्डारे में खिचड़ी का बना प्रसाद बांटा

लखनऊ : प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा मंगलवार को सिद्धार्थनगर जनपद पहुंचकर जिले के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले देश व प्रदेश को साफ-सुथरा, स्वच्छ बनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर 14 जनवरी से चलाये जा रहे स्वच्छ तीरथ अभियान के अन्तर्गत मंदिर परिसर की साफ-सफाई में श्रमदान किया।

इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मंदिर में सुन्दरकाण्ड का पाठ किया और मंदिर परिसर में आयोजित भण्डारे में खिचड़ी का बना प्रसाद भी वितरित किया।

जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने इस दौरान मंदिर परिसर में गरीबों को ठण्ड से बचाने के लिए सैकड़ों गरीबों व बुजुर्ग महिलाओं को कम्बल भी बांटे।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के संकल्प व प्रेरणा से महिला सशक्तिकरण के साथ सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़ों को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।

गरीबों को हर प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे कि वे भी प्रधानमंत्री के भारत को विकसित देश बनाने के संकल्प में सहभागी बन सकें।

इस दौरान सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक श्याम धनी राही, चेयरमैन गोविन्द माधव, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button