उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लखनऊ हनुमान सेतु मंदिर में किया सफाई कार्य

लखनऊ : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर में जाकर भगवान हनुमान जी की मूर्ति के समक्ष बिखरे हुए फूलों को कपड़े से समेटकर साफ किया। मंदिर हाल में झाड़ू व पोछा लगाकर सफाई व स्वच्छता का कार्य किया।
इस अवसर पर राजनाथ सिंह का कहना था कि उन्होने प्रभु श्रीराम के अनन्य सेवक, हनुमानजी की सेवा करने का सौभाग्य मिला। राजनाथ सिंह ने एक चौपाई साझा करते हुए कहा, “हनुमान तेहि परसा कर पुनि कीन्ह प्रनाम, राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां बिश्राम।”


श्रमदान के साथ ही मंदिर में पूजा रचना की वह भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक भी किया। पूजा नार्कन के दौरान महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा, ओएसडी केपी सिंह, दिवाकर त्रिपाठी डॉ राघवेंद्र शुक्ला, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों से आह्वान किया है कि जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सभी लोग अपने आस पास के मंदिरों में स्वच्छता के लिए श्रमदान करें। आवाहन के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में आज हनुमान सेतु मंदिर में श्रमदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button