उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यूपी सरकार पुश्तैनी टिम्बर व्यापारियों के हितों की करेगी रक्षा : डा. दिनेश शर्मा

उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन ने किया धन्यवाद यूपी सरकार कार्यक्रम का भव्य आयोजन

लखनऊ : 09 जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,पूर्व विधायक स्व. प‌ं. रामपाल त्रिवेदी के प्रपौत्र मोहनीश त्रिवेदी के नेतृत्व में तुलसी सभागार, रामलीला मैदान, ऐशबाग लखनऊ में *धन्यवाद यूपी सरकार* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में राज्यसभा सांसद व पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ,अतिविशिष्ठ अतिथि सहकार भारती, उ. प्र. के महामंत्री प्रवीन सिंह जादौन , विशिष्ठ अतिथि मध्य विधानसभा प्रभारी, उपाध्यक्ष हिरेंद्र मिश्र ,नगर निगम के उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता,पूर्व पार्षद व अयोध्या विधान सभा के प्रभारी साकेत शर्मा,पार्षद राजीव बाजपाई,संदीप शर्मा,शशि गुप्ता,पीयूष मिश्रा,शशि गुप्ता मौजूद रहे। मुख्यातिथि डॉ. दिनेश शर्मा जी ने प्रदेश भर से आए टिम्बर व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के पुश्तैनी टिम्बर व्यापारियों के हित में तमाम फैसले लेने का काम किया जिसकी बानगी है ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 जिसके माध्यम से काष्ठ आधारित उद्योगों के अंतर्गत से हजारों करोड़ रुपए का निवेश आज उत्तर प्रदेश में हो रहा है आज उत्तर प्रदेश का व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस करता है क्युकी मा. मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश से गुंडाराज का अंत करने का काम किया। प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से संगठन के सैकड़ों टिम्बर व्यापारियों ने एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का सामूहिक निवेश करने का प्रस्ताव सरकार को दिया है जिसके तहत तमाम टिम्बर व्यापारी व्यापार को शुरू कर के प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का कार्य करेंगे वही ई–लॉटरी के अंतर्गत लाइसेंस पाए टिम्बर व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार व वन मंत्री डा अरुण कुमार सक्सेना जी सहित वन विभाग के तमाम अधिकारियों ने बहुत ही सराहनीय प्रयास किया जिसके चलते आज यूपी में काष्ठ आधारित उद्योगों के लिए सकारात्मक माहौल है। प्रवीण सिंह जादौन ने कहा प्रदेश की सरकार पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ टिम्बर उपयोग में लाए जाने वाली लकड़ी हेतु भी पेड़ लगाने पर जोर दे रही है जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ पुश्तैनी टिंबर व्यापारियों का भी व्यापार बच रहा है।कार्यक्रम के दौरान संगठन द्वारा मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह के साथ ही टिंबर व्यापारियों का शोषण करने वालो के विरुद्ध प्रतिकात्म स्वरूप धनुष बाण भेंट किया।अन्य अतिथियों को भी अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रदेश संरक्षक अख्तर खान,कार्यक्रम का सफल संचालन करने वाले विधिक सलाहकार आशीष त्रिवेदी, आढ़ती‌ आयाज खान,वसीम अहमद, उपाध्यक्ष एजाज खान, अयोध्या से आए प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह,सनोज गुप्ता,विवेक पांडे, सौरभ गुप्ता,ऐशबाग के टिंबर व्यापारी अजीत सिंह,मूलचंद मौर्य,सत्यनारायण,संगीता त्रिवेदी, देवेंद्र सिंह,अमरोह से मो रजा,सरफराज हुसैन,मेरठ से सुशील कुमार,मुर्सलीम,हसीनुधीन,सुहैल,जाहिद,अमीरूदीन,इरशाद,हरदोई से छोटू शर्मा,हरगोविंद शर्मा,सुल्तानपुर से सुरेश कसौधन,अंबेडकरनगर से राकेश वर्मा,उन्नाव से अतिकुल रहमान,शरीफ,गीता देवी,मंजू,अनिल,गाजियाबाद से सुरेंद्र सिंह,आबिद,जलालुद्दीन,बंथरा से रितेश शर्मा,रामभजन,मुन्ना,मलिहाबाद से सगीर अहमद,नसीम अहमद,शैलेंद्र सिंह,बिजनौर से वसीम, गोरखपुर से जिलाध्यक्ष बदरूज्जमा सहित हजारों टिंबर व्यापारी व पदाधिकारीगण मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button