उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रैमेरिका लाइफ़ इंश्योरेंस ने नया ब्रैंड कैंपेन “यह मेरी चढ़ाई है”, लॉन्च किया

लखनऊ : भारत में सबसे तेज़ी-से बढ़ती लाइफ़ इंश्योरेंस (जीवन बीमा) कंपनियों में से एक प्रैमेरिका लाइफ़ इंश्योरेंस ने आज अपने प्रेरणादायक ब्रैंड कैंपेन, “दिस इज़ माय क्लाइंब” यानी “यह मेरी चढ़ाई है” लॉन्च करने की घोषणा की। इस असरदार कैंपेन (अभियान) का लक्ष्य है उद्देश्य, आकांक्षाओं और लचीलेपन की विविध कहानियों का जश्न मनाना जो हमारी व्यक्तिगत यात्रा की झाँकी पेश करती हैं। इसके लिए दो शॉर्ट फ़िल्में इसमें शामिल की गई हैं। यह कैंपेन पारंपरिक मार्केटिंग के नज़रिए से आगे जाते हुए, मानव अनुभव के भावनात्मक मूल में खो जाता है, जो जीवन के हर स्तर पर हर एक व्यक्ति की आवाज़ बनता है।

प्रैमेरिका लाइफ़ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ पंकज गुप्ता ने कहा, “जिस तरह जीवन की कोई भी चढ़ाई अनहोनी चुनौतियाँ लेकर सामने आती है और इसका सामना करने के लिए हमें अटल और दृढ़ संकल्प की ज़रूरत होती है, बिल्कुल उसी तरह जीवन की यात्रा भी होती है।
हर चढ़ाई, चाहे वह बड़ी हो या छोटी, एक मज़बूत साथी चाहती है और हम अपने सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

यह कैंपेन दो आकर्षक शॉर्ट फ़िल्मों के ज़रिए हमें बहुत कुछ बताता है। पहली फ़िल्म एक पिता की यात्रा और आकांक्षाओं की एक भरोसेमंद तस्वीर पेश करती है। यह कैंपेन सिर्फ़ कोई संदेश नहीं देता, बल्कि इससे बहुत आगे जाता है; यह उन नायकों के लिए एक हार्दिक श्रद्धांजलि है। यह कैंपेन वादा भी करता है कि हम रक्षाकर्मियों और उनके प्रियजनों के साथ जीवन के विभिन्न पहलुओं में खड़े रहेंगे।

यह कैंपेन ब्रैंड के फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू ट्यूब और लिंकडिन सोशल मीडिया हैंडल पर शुरू किया गया है और इसे 6 से 8 सप्ताह की अवधि के लिए अलग-अलग मीडिया प्लैटफ़ॉर्म पर दिखाया जाएगा। कंपनी इंटरैक्टिव पहल और सोशल मीडिया वार्तालापों के ज़रिए अपने प्रमुख स्टेकहोल्डर्स – कस्टमर्स, भागीदारों और कर्मचारियों के साथ जुड़ने की योजना बना रही है। इसके तहत कैंपेन के उद्देश्य और लचीलेपन के संदेश के इर्द-गिर्द एक जीवंत समुदाय तैयार किया जाएगा।

प्रैमेरिका लाइफ़ इंश्योरेंस के मुख्य व्यवसाय अधिकारी कार्तिक चक्रपाणि ने कहा, “‘यह मेरी चढ़ाई है’ की सुंदरता इसके नज़रिए की व्यापकता में समाहित है। हम दर्शकों को इन प्रेरक यात्राओं के साथ जुड़ने, उनकी अपनी चढ़ाई में एक जैसे आपसी संबंध खोजने और मानवता से जुड़ी भावना का जश्न मनाने में हमारे साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं।”
यह कैंपेन पब्लिसिस वर्ल्डवाइड इंडिया की ओर से रचनात्मक तरीके से तैयार किया गया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी पारितोष श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक ओइंद्रिला रॉय, रचनात्मक विभाग के प्रमुख सृजन शुक्ला और प्रतीब रवि शामिल की लीडरशिप में इसे तैयार किया गया है। उनकी सामूहिक विशेषज्ञता और समर्पण ने इन कहानियों में मानव के दृढ़ संकल्प और उद्देश्य के सार की बारीकियों को ग्रहण करने में काफ़ी मौलिक रहे हैं।

यह मेरी चढ़ाई है कैंपेन एक शक्तिशाली और भावनात्मक रूप से चार्ज अनुभव देने का वादा करता है, जो हमें याद दिलाता है कि हर जीवन एक अनूठी चढ़ाई है और हम सभी के पास अपने ख़ुद के निजी शिखर तक पहुँचने की शक्ति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button