उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विकसित भारत संकल्प यात्रा को भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जे.पी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सहित प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संबोधित किया

लखनऊ : लखनऊ महानगर के न्यू हैदरगंज द्वितीय वार्ड में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जे.पी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सहित प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संबोधित किया। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट का स्वागत किया और स्वागत संबोधन दिया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लाभार्थियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन 15 नवंबर को झारखंड रांची के खूंटी स्थान से विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रारंभ किया।

यह यात्रा लगभग ढाई लाख पंचायतों, 3600 नगर निगम,नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों से होते हुए 25 जनवरी को यह यात्रा समाप्त होगी। इसका उद्देश्य है कोई भी लाभार्थी छूट न जाए, जिसको लाभ पहुंचाना है उसको लाभ पहुंचे और लाभ पहुंचाने में कोई कठिनाई न हो। इसलिए सरकार, पंचायत सरकार, नगर निगम उसके वार्ड में पहुंच कर उसको याद दिलाने का कार्य कर रहे हैं कि यह सुविधा तुमको मिलनी है और तुम इससे वंचित न रह जाओ। इस कार्य को पूरा करने के लिए विकसित संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है।

प्रधानमंत्री जी का नजरिया स्पष्ट है कि अगर हमें विकसित भारत की ओर चलना है तो हमारे गांव आबाद होने चाहिए, विकसित होने चाहिए। 80 करोड लोगों को प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत 5 किलो गेहूं 5 किलो चावल और 1 किलो दाल हर महीने देने का काम किया।


उन्होंने कहा कि सही नेतृत्व का क्या मतलब होता है आईएमएफ का कहना है कि भारत वर्ष में साढ़े 13 करोड लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं और भारत में अति गरीबी एक प्रतिशत से भी कम हो गई है। यह बदलता और आगे बढ़ता भारत है। यह उजाले की तरफ बढ़ने वाला भारत है।

उन्होंने कहा कि वह दौर था, जब वह विधायक थे और उन्हें ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर बताता था कि उनके क्षेत्र के लिए दो इंदिरा आवास आए हैं, किनको देना है बता दीजिएगा. इस पर कहा करता था कि यह आप ही रख लीजिए. अब समय वह आ गया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत के चार करोड़ गरीबों तक आवास पहुंच चुका है।

आयुष्मान योजना, ग्रामीण सड़क योजना, हर घर नल से जल योजना ने गांवों के रूप को बदल दिया है. गरीबों का जीवन संवर गया है. इसी तरीके से विकसित भारत बनेगा. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गरीब लोगों तक पहुंचे और उनको योजनाओं के बारे में जानकारी दें और अगर कोई वंचित हो तो उसको लाभ भी दिलाएं.

उन्होंने कहा कि गांव में पहले महिलाएं सुबह 5 बजे उठती थीं, जंगल जाती थीं, लकड़ी काटकर लाती थीं, उसे सुखाती थीं. तब चूल्हा जलाती थीं और दिनभर में करीब 200 सिगरेट का धुआं अपने फेफड़ों में सोखती थीं. मोदी ने इन महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई और आज 9.60 करोड़ से अधिक महिलाएं लाइटर से गैस जलाकर 5 मिनट में चाय बना लेती हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा विकसित भारत एक संकल्प है और हम संकल्प हम इसलिए लेते हैं कि हम उसके अनुरूप बने और अनुरूप बनने के लिए हमें उसके अनुसार आचरण करना पड़ता है।

हमारा देश विकसित भारत किस प्रकार बने , हर भारतवासी के चेहरे पर खुशियली आए, कहीं विपन्नता ना हो, कहीं भी किसी प्रकार का कोई दुख और दलित्रता का अंश ना हो और इसके लिए प्रधानमंत्री ने पंच प्राण की बात की। हर भारतवासी को इस अमृत काल में इस पांच प्राण को अपने जीवन का हिस्सा बनना पड़ेगा। जो व्यक्ति जिस क्षेत्र का है यदि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन कर रहा है तो इसका मतलब कि वह अपने नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है।”
70 साल में इतने आवास नहीं मिले, जितने आज मिले हैं. मात्र साढ़े छह साल में तीन करोड़ शौचालय बना दिए। पहले गरीब के राशन को माफिया हड़प जाता था, 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहे हैं प्रदेश में, 10 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया। इन सारी योजनाओं से गरीबों के जीवन को ऊपर उठाया गया है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विकसित भारत यात्रा को लेकर कहता हूं कि लाभार्थी भाइयों और बहनों के बीच हम आए हैं. हमारे प्रधानमंत्री और भाजपा गरीब आदमी के जीवनस्तर को ऊपर उठा रही है. मोदी की गारंटी वाली वैन आज पूरे देश में घूम रही है. लाभ दे रही है और नए लोगों का पंजीकरण भी कर रही है.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है. इसलिए समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा में लाना है. इसलिए यह सरकार काम कर रही है. विपक्ष की सरकारों ने योजनाओं का लाभ सभी को नहीं दिया. मोदी की गारंटी में सभी को बिना भेदभाव के लाभ दिया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों में योजनाओं का लाभ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था और जरूरतमंद लोगों तक योजना का लाभ नहीं पहुंच पाता था लेकिन आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सभी को समान रूप से योजना का लाभ मिल रहा है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को पात्रता के अनुसार योजना स्वीकृत प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई एमएलसी महेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री संजय राय, सुभाष यदुवंश, मोहसिन राजा, रामचंद्र प्रधान, अवनीश अवस्थी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button