उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अयोध्या धाम से लखनऊ चारबाग स्टेशन पहुंचने पर वंदे भारत ट्रेन का भव्य स्वागत

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या में विभिन्न विकास परियोजनाओं के साथ 6 “वंदे भारत” और 2 “अमृत भारत” ट्रेनो का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। अयोध्या से आनंद विहार को जाने वाली वंदे भारत ट्रेन नंबर (02425) के लखनऊ, चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, राज्यसभा सांसद बृजलाल, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक डॉ नीरज बोरा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर ट्रेन व सवार यात्रियों का भव्य स्वागत किया। वंदे मातरम जय राम और भारत माता की जय के जयकारे गूंजे। सभी लोग उत्साह में वंदे भारत ट्रेन के साथ तिरंगा लहराते सेल्फी व फोटो लेते नजर आए।

ट्रेन आगमन से पूर्व स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से छह साल पहले अयोध्या का दीपोत्सव शुरू हुआ था उसके उपरांत भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या के वैभवशाली पुनर्निर्माण को आज पूरा विश्व देख रहा है।

प्रधानमंत्री ने आज अयोध्या में लगभग 16000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ दो अमृत भारत और 6 नई बंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। जिसमें लखनऊ से होकर आनंद विहार जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के स्वागत के लिए यहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित है और उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं।


नीरज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत अपना खोया हुआ गौरव प्राप्त कर रहा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण प्रधानमंत्री जी के द्रढ संकल्प का प्रतीक है जिसका हर हिंदू को सैकड़ो साल से इंतजार था। प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता है कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत लाखों करोड़ों राम भक्तों के दर्शन हेतु पहुंचने की समुचित व्यवस्था के तहत भव्य अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पुन निर्माण के साथ आज 8 नई ट्रेनों का शुभारंभ भी किया गया है जिससे देश के कोने-कोने से आने वाले यात्रियों की यात्रा सुगम हो।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि चारबाग स्टेशन प्लेटफार्म पर मंच व्यवस्था के साथ आयोजित कार्यक्रम मे लखनऊ सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, जनसंपर्क अधिकारी डॉ राघवेंद्र शुक्ला, महानगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, घनश्याम अग्रवाल, अशोक तिवारी, राकेश सिंह, सुशील तिवारी पम्मी, सीता नेगी, गौरव भाटिया, पंकज सक्सेना, मंडल अध्यक्ष पीयूष दीवान,विनायक पांडे, सचिन वैश्य सहित रेलवे अधिकारी , कर्मचारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button