उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह ने किया नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल 2023 का शुभारम्भ

पटरी दुकानदारों के लिए लॉन्च हुआ "स्ट्रीट सारथी" ऐप

नई दिल्ली । नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल 2023 शुक्रवार से शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस महा फेस्टिवल का उद्घाटन किया। यह फेस्टिवल 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

उद्घाटन संबोधन में केंद्रीय मंत्री हरी दीप सिंह पूरी ने कहा कि नासवी द्वारा आयोजित फेस्टिवल सराहनीय है। यह देश के स्ट्रीट फूड वेंडर्स के स्किल डेवलपमेंट में काफी सहायक है। हमारी सरकार भी स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बहुत सी योजनाएं चला रही है। उनमें सबसे महत्वपूर्ण है प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद से केंद्र सरकार ने पटरी दुकानदारों के लिए प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना का क्रियान्वन किया था। जिसका लाभ आज लाखों स्ट्रीट वेंडर्स ले चुके हैं।

फेस्टिवल के मंच पर से लाभार्थियों ने इस योजना के उनके जीवन लाभ के फायदे साझा किया। उन्होंने पटरी दुकानदारों के सहयोग और समृद्धि के लिए बनाए गए डिजिटल ऐप” स्ट्रीट सारथी ” को भी लॉन्च किया ।

श्री पुरी ने नासवी द्वारा खोले जाने वाले स्ट्रीट फूड वेंडर्स के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की भी सराहना की। इस अवसर पर नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स के डायरेक्टर अरबिंद सिंह, प्रोग्राम डायरेक्टर संगीता सिंह और संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश समेत देश के 400 से अधिक स्ट्रीट फूड वेंडर्स  मौजूद रहे।

 

तरह तरह के ज्ञान

प्रमुख आकर्षण :

100 से ज्यादा स्ट्रीट फूड स्टॉल्स 500 से ज्यादा देशी विदेश व्यंजन टर्की, नेपाल समेत कई अंतरराष्ट्रीय व्यंजन भी मौजूद सांस्कृतिक एवं लोक कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक, स्ट्रीट फूड और स्ट्रीट वेंडर्स विषयों पर चौपाल

बड़े होटलों का खाना स्ट्रीट फूड के आगे फीका: शेफ कुणाल कपूर

फेस्टिवल के उद्घाटन से पहले देश के मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने लगभग सभी स्टॉलों पर जाकर खाना चखा । और देश भर से आए स्ट्रीट फूड वेंडर्स के काम को परखा। उन्होंने कहा स्ट्रीट फूड वेंडर्स अच्छा खाना तो देते ही हैं । पर उस खाने को परोसने के पीछे उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। उनका पूरा परिवार उस रेहड़ी को चलाने में सहयोग करता है। स्ट्रीट फूड वहां की विरासत को लिए रहता है। उनकी स्किल्स को बड़े प्लेटफार्म पर ला कर उन्हे प्रोत्साहन देना उनकी बेहतरी के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्ट्रीट फूड जरूर चखना चाहिए ।

जल्द ही बैंगलोर में भी आयोजित होगा फेस्टिवल : प्रोग्राम डायरेक्टर

नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया की प्रमुख सहयोगी और स्ट्रीट फूड फेस्टिवल की प्रोग्राम डायरेक्टर संगीता ने कहा स्ट्रीट वेंडर्स और स्ट्रीट फूड कितना जरूरी है। ।

यह बात तो यहां के स्टॉल्स पर खाना खाकर जानी जा सकती है। महत्वपूर्ण है स्ट्रीट वेंडर्स के ऊपर हो रहे काम को जानना समझना। उन्होंने कहा कि यह फेस्टिवल हमेशा से स्ट्रीट फूड वेंडर्स के हुनर और उनकी आजीविका के समृद्ध करने पर केंद्रित रहा । 2009 में दिल्ली के एक विश्वविद्यालय से शुरू हुआ ये फेस्टिवल आज काफी बड़ा आयोजन हो गया है। 2009 से बहुत छोटी शुरुआत की थी। जल्द ही हम बैंगलोर में भी वैसा ही फेस्टिवल करने जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button