वरुण सूद डिज्नी+ हॉटस्टार के ‘कर्मा कॉलिंग’ में अहान कोठारी के अपने किरदार से सबको आकर्षित करेंगे

लखनऊ : इंद्राणी कोठारी का फिजूलखर्च करने वाला बेटा अहान कोठारी उसकी आँखों का तारा भी है।अहान तड़क-भड़क वाला तो है पर वह संवेदनशील भी है और अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहा है।
हॉटस्टार स्पेशल्स कर्मा कॉलिंग में अहान अपनी सादगी और स्टाइल से आपका दिल जीतने आ रहा है। हैण्डसम हंक वरुण सूद द्वारा अभिनीत अहान अलीबाग सोसायटी का एक अटूट हिस्सा है। वह चकाचौंध, ग्लैमर, धोखेबाजी और बेवफाई की दुनिया का भी हिस्सा है। वह अपने परिवार की विरासत और अपने दिल की आवाज के बीच फंसा है।आर.ए.टी. फिल्म्स द्वारा निर्मित इस सीरीज को भारत के लिये अडाप्ट करके रुचि नारायण ने
निर्देशित किया है।

यह सिर्फ डिज़्नी+ हॉटस्टार पर 26 जनवरी, 2024 को रिलीज हो रही है।अपने किरदार के बारे में वरुण सूद ने कहा, ‘’कर्मा कॉलिंग’ के साथ मैं अपना सीरीज डेब्यू कर रहा हूँ। जब मैं पेपर पर पहली बार अहान कोठारी से मिला, तब तुरंत उससे जुड़ गया था। मुझे उसके प्रति स्वाभाविक रूप से संवेदना हुई, क्योंकि मुझे उसकी शख्सियत बहुत कुछ मेरे जैसी लगी। मैं भी अहान कोठारी और उसकी तड़क-भड़क के साथ मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना चाहता था।

अपने वर्कआउट रुटीन के बारे में उन्होंने बताया, ‘‘मैं अपने वर्कआउट रुटीन और डाइट को अलग मुकाम पर ले गया। ऐसा मैंने इस किरदार को ज्यादा जीने के लिये किया था। किरदार में ढलने के लिये यह मेरा अपना तरीका है। मैं हर मामले में अहान को जीवंत रखना चाहता था। मुझे यकीन है कि दर्शक भी अहान कोठारी को पसंद करेंगे और मुझे इस नये अवतार में देखने का आनंद
उठायेंगे।



