उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

केपी ट्रस्ट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का सम्मान करेगा कायस्थ संघ अंर्तराष्ट्रीय

जनवरी के द्बितीय शनिवार को होगा सम्मान समारोह

लखनऊ । देश के जाने-माने केपी ट्रस्ट में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर डा. सुशील सिन्हा की बड़ी जीत से उत्साहित कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय ने उनका लखनऊ में सम्मान करने का निर्णय लिया है।
कायस्थ संघ अन्तरराष्ट्रीय के प्रधान कार्यालय गोमती नगर लखनऊ में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में संस्था के संयोजक डॉ. सुशील कुमार सिन्हा के कायस्थ पाठशाला 2023 चुनाव में अध्यक्ष पद पर हुई शानदार जीत ’ विजय दिवस’ के रूप में मनायी गयी, जिसमें सभी पदाधिकारियों/ सदस्यों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी जनवरी-2024 के द्बितीय शनिवार व रविवार को लखनऊ कायस्थ समाज द्बारा उन के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता न्यास अध्यक्ष दिनेश खरे ने की। बैठक में अजय श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश, संजय अस्थाना, पंकज, सुधीर, नंद किशोर, अतुल, राजेश , प्रमिला, नीलम, विभा, रंजना सहित काफी सदस्यों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button