उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

खुद को समाज से जोड़ें, फिर समाज जुड़ेगा : पूर्व न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी

दो दिवसीय हरिश्चंद्र वंशीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू.

लखनऊ। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को दो दिवसीय हरिश्चंद्र वंशीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के पहले दिन वक्ताओं ने समाज के उत्थान को लेकर विभिन्न पहलुओं पर अपनी राय रखी। कार्यक्रम के दौरान एक तरफ जहां सामाजिक मुद्दों पर पैनल डिसकशन किया गया तो वहीं युवा प्रतिभाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर आनंद की अनुभूति कराई। सम्मेलन के उद्धघाटन सत्र में महाराजा हरिश्चंद्र की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर मंचासीन अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी ने कहा, समाज के उत्थान के लिए अच्छे विचारों को साकार रूप देने की जरूरत है। लेकिन पहले खुद को समाज में जोड़ें, फिर समाज आपसे जुड़ेगा। जो व्यक्ति समाज के उत्थान में अपना सहयोग देता है उसी का नाम इतिहास में दर्ज होता है। समाज उत्थान के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है। इसके लिए जरूरी है कि सभी लोग अपनी आय का कुछ अंश समाज कल्याण के लिए दान दें। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कोलकाता के प्रदीप रस्तोगी ने कहा, कि वह 01 हज़ार गुल्लक लखनऊ हरिश्चन्द्र वंशीय समाज को देंगे, जिससे एक बचत की मुहिम व्यापक रूप से चलाई जाए।

स्वास्थ्य सेवा को लेकर पैनल डिसकशन में कार्यक्रम का संचालन सुधांशु रस्तोगी ने किया। जिसमें लोहिया संस्थान के कैन्सर विशषज्ञ डॉ मधुप रस्तोगी, डॉ शिवानी रस्तोगी, रेडियोलॉजिस्ट डॉ स्वतंत्र रस्तोगी, विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ वीसी रस्तोगी और लखनऊ विश्वविद्यालय के फिडियोलॉजी विभाग की डॉ अल्पना रस्तोगी ने बेहतर स्वास्थ्य का ख्याल रखने पर स्वस्थ रहने का उपाय बताया।

इस मौके पर समाज के देहली से आई हुई श्रीमती इंदिरा मोहन, द्वारका प्रसाद रुस्तगी एवं डा प्रवीन रोहतगी, वाराणसी से आये हुए विजय शंकर जी, अध्यक्ष राजन रस्तोगी, महामंत्री प्रदीप रस्तोगी, कोषाध्यक्ष आशीष रस्तोगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव रस्तोगी, संरक्षक हरि जीवन रस्तोगी ने समाज कल्याण को लेकर अपने विचार व्यक्त किये। मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र नाथ रस्तोगी ने बतलाया कि गुरुवार को सम्मेलन के दूसरे व आखिरी दिन मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध रंगकर्मी व अभिनेता डॉ अनिल रस्तोगी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button