किसान सभा के नेतृत्व में किसानों को मिली बड़ी जीत
सभी वंचित किसानों को मिलेंगे 10% आबादी प्लाट

नोएडा : किसान सभा के नेतृत्व में किसानों को मिली बड़ी जीत-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने हुई बोर्ड बैठक में किसान सभा से किए समझौते के अनुसार 10% आबादी प्लाट, नए कानून में सीधी खरीद से प्रभावित किसानों को प्रोजेक्ट अफेक्टेड फैमिली की मान्यता देने , भूमिहीनों के लिए वेंडिंग जोन में आरक्षण एवं एसआईटी जांच से क्लियर हुए 296 मामलों के अनुमोदन का प्रस्ताव पास किया.

किसान सभा ने यूपी पुलिस भर्ती में आयु सीमा की छूट को बढ़ाने का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एसडीएम को सोपा-किसान सभा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने आज नोएडा प्राधिकरण पर किसानों की महापंचायत में हिस्सा लिया-किसानों को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि बोर्ड बैठक में किसानों का 10% आबादी प्लाट, नए कानून के अनुसार सीधी खरीद से प्रभावित किसानों को प्रोजेक्ट अफेक्टेड फैमिली की मान्यता दिए जाने पर 20% प्लाट दिए जाने का प्रस्ताव एवं भूमिहीनों के लिए वेंडिंग जोन में 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव एक महत्वपूर्ण पड़ाव है एवं किसान सभा की बड़ी जीत है।

यह किसान सभा के 124 दिन के रात दिन के धरने का परिणाम है जिसमें सभी किसानों और सभी किसान संगठनों ने अपना पूरा सहयोग दिया था इसलिए सभी किसान और सभी किसान संगठन बधाई के पात्र हैं किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान सभा ने जिन मुद्दों को लेकर आंदोलन किया था जिसमें सभी मुद्दों पर लिखित समझौता 12 सितंबर को प्राधिकरण की तालाबंदी के साथ संपन्न हुआ था.

आंदोलन के दौरान ही किसानों के प्लाटों पर कंस्ट्रक्शन पेनल्टी का प्रावधान हमेशा के लिए खत्म किया गया किसानों व नागरिकों की प्राधिकरण में एंट्री मुक्त की गई एवं किसान कोटा के प्लाटों का विभाजन 40 वर्ग मीटर की सीमा तक करने का प्रावधान किया गया जो आंदोलन के दौरान ही लागू हो गया था। आज महत्वपूर्ण चार मुद्दों को प्राधिकरण ने अपने बोर्ड से पास कर दिया है बाकी रोजगार की नीति, सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा, 120 वर्ग मीटर का न्यूनतम साइज का प्लाट एवं अन्य बचे मुद्दों पर किसान सभा जल्दी ही अपनी कमेटियों की मीटिंग बुलाकर फैसला लेगी। किसान सभा की सभी गांव कमेटियां एवं क्षेत्र के सभी किसान बधाई के पात्र हैं।

महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि किसान सभा ने 15 गांव की आबादियों के प्रस्ताव इस बोर्ड बैठक के लिए तैयार करवाए थे जो प्रस्ताव जाने थे परंतु कुछ अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर नहीं करने से आबादी के प्रस्ताव अभी अटक गए हैं आगामी बोर्ड बैठक में बचे प्रस्तावों को ले जाए जाने का आश्वासन प्राधिकरण के अधिकारियों ने दिया है. शासन स्तर के मुद्दों पर किसान सभा अपनी कमेटियों की मीटिंग बुलाकर बड़े आंदोलन की घोषणा करेगी।

कलेक्ट्रेट पर हुए प्रदर्शन एवं महापंचायत में बाबा संतराम प्रधान श्याम सिंह प्रशांत भाटी, शिशांत भाटी, गुरदीप एडवोकेट, संजय यादव, पदम सिंह यादव, निरंकार प्रधान, सुरेंद्र भाटी, पप्पू ठेकेदार, मनवीर भाटी खानपुर, मुकुल यादव, अंकुर यादव, सतीश यादव, अशोक याद,व गबरी मुखिया, सुरेश यादव, सुशील सुनपुरा, सलेक यादव, अजब सिंह भाटी निशांत रावल, तेजपाल रावल, सुधीर रावल एडवोकेट, सुरेंद्र पंडित जी सतीश गोस्वामी, मुकुल यादव, अंकुर यादव, जनवादी महिला समिति से गुड़िया देवी, रेखा चौहान सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, सचिव रामस्वारथ शामिल एवं उपस्थित रहे।
किसान सभा के नेतृत्व में किसानों को मिली बड़ी जीत- सभी वंचित किसानों को मिलेंगे 10% आबादी प्लाट, अधिग्रहण से प्रभावित गांवों की भूमिहीन महिलाओं को शहर में बनने वाले वेंडिंग जोन में 33% आरक्षण का लाभ मिलेगा, नए कानून के अंतर्गत सीधी खरीद से प्रभावित किसानों को प्रोजेक्ट अफेक्टेड फैमिली की मान्यता देने से 20% विकसित प्लाट एवं रोजगार का लाभ देने का प्रस्ताव, 296 मामलों में लीजबैक की कार्रवाई तुरंत शुरू करने सहित कुल चार प्रस्ताव पास किए गए.
किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा है कि किसानों से संबंधित आज कुल चार प्रस्ताव पास हुए हैं। यह किसानों के 124 दिन के रात दिन के धरने प्रदर्शन का परिणाम है 21 मुद्दों को लेकर 12 सितंबर को किसान सभा ने प्राधिकरण से समझौता किया था जिसमें सबसे महत्वपूर्ण उक्त मुद्दे आज की बोर्ड बैठक में पास किए गए हैं बाकी बचे मुद्दों को प्राधिकरण के अधिकारियों ने आगामी बोर्ड बैठक में ले जाने का आश्वासन दिया है। 10% का प्लाट दिए जाने से 17000 किसानों को लगभग 8000 करोड रुपए का फायदा मिलेगा।



