भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में वीरेन्द्र सचदेवा एवं मोहन लाल गिहारा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्दान किया
कालका जी में पार्षद योगिता सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने सिलाई मशीनें बांटी

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जन्म जयंती पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मलित हुए ।

आज प्रातः वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधान मंत्री की समाधि सदैव अटल पर पुष्पांजलि अर्पित की और समाजिक संस्था ज्ञान फाऊँडेशन द्वारा गुड गवर्नेंस और अटल जी के जीवन पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के उद्धाटन में सम्मलित हुए ।

दोपहर में वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्धाटन किया और तत्पश्चात कालका जी में माता चकेरी देवी फाऊँडेशन द्वारा पूर्व प्रधान मंत्री की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सवलंमबी बनाने के लियें सिलाई मशीनें वितृत की।

रक्तदान शिविर में वीरेन्द्र सचदेवा एवं मोर्चा अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा सहित लगभग 105 भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य सत्यनारायण जटिया, दिल्ली भाजपा महामंत्री योगेन्द्र चंदौलिया, दिल्ली भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री सतीश गर्ग और असम के सह प्रभारी पवन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा की उत्कृष्ट मिसाल है और भाजपा हमेशा से ही सेवा के भाव से इस तरह के आयोजन करती रही है। भाजपा हमेशा से ही देश एवं समाज को आगे रखकर चलने वाली पार्टी रही है क्योंकि भाजपा के पास अपना सिद्धांत है जिससे उसने कभी भी समझौता नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती इतनी उत्सुकता के साथ मना रहा है तो उसका सबसे बड़ा कारण है कि उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया।

मोहन लाल गिहारा ने बताया कि आज के रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करके श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी और साथ ही समाज के लिए मोर्चा द्वारा सेवा कार्य करते रहने का प्रण लिया। अनुसूचित जाति मोर्चा आगामी समय में भी ऐसे सेवा समर्पित कार्यक्रम का आयोजन करता रहेगा जो दूसरों के कल्याण के लिए और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित होगा।
कालका जी में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने स्थानीय पार्षद योगिता सिंह की उपस्थिति में महिलाओं को सवलंबी बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनें बांटी।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल, कार्यालय मंत्री बृजेश राय, मयूर विहार जिला भाजपा अध्यक्ष विजेन्द्र धामा भी उपस्थित थे।
अपने सम्बोधन में वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा ने देश को दो प्रधान मंत्री दियें है और दोनों ही प्रधान मंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं श्री नरेन्द्र मोदी ने महिला शासतीकरण के लियें कार्य किया है।
उन्होने कहा की आज पूर्व प्रधान मंत्री श्री वाजपेयी के जन्मोत्सव पर महिला शासतीकरण के कार्यक्रम में सम्मलित हो कर मै खुद को गौरवांवित महसूस कर रहा हूँ।



