उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसंबर पर लोकदल ने मांगा भारत रत्न, प्रदेश में लाखो की संख्या में किसान किसानघाट दिल्ली पहुंचेंगे

'लोकदल हमेशा किसानों का अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहा है'

लखनऊ : देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसंबर को है. जयंती से पहले ही लोकदल की तरफ से चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने देने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा गया है। 23 दिसंबर तक दिल्ली में किसानों से चौधरी चरण सिंह जी के जयंती पर 5000 गावों से किसान बड़ी संख्या में किसानों दिल्ली पहुंचने के लिए आह्वान भी किया गया है। वहा पहुंचने का उद्देश्य चौधरी चरण सिंह के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है.। साथ ही लोकदल ने केंद्र सरकार से मांग है कि चौधरी चरण सिंह की जयंती से पर सरकार किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर भारत रत्न देकर उन्हें सम्मानित करे। इन शहरों से किसान दिल्ली के किसान घाट पहुचेंगे। सामली ,अलीगढ़ ,आगरा , ,मेरठ ,बुलंदशहर , सहारनपुर शामली मुजफ्फरनगर अमरोहा बागपत बिजनौर मेरठ और गाजियाबाद ।चौधरी सुनील सिंह ने कहा है कि किसानों के हितों के लिए संघर्ष जारी है। चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित में बड़े काम किए हैं. हम उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।लोकदल हमेशा किसानों का अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह लगातार चौधरी चरण सिंह के बताए रास्ते पर चलकर किसानों के हितों के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाने की बात कही हैं. उन्होंने केंद्र सरकार की अग्नि वीर योजना पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि इससे युवाओं में हताशा और निराशा है. इस सरकार ने सेना को भी नहीं छोड़ा. यह आज तक की सबसे कमजोर सरकार है. उन्होंने कहा है कि किसानों को एमएसपी का लाभ नहीं मिल रहा है. गन्ना भुगतान का बकाया देने, गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करने, युवाओं को रोजगार और महंगाई से छुटकारा दिलाने के लिए लगातार सड़क से सदन तक आवाज उठाने का काम करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button