उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे ,लखनऊ मंडल के मंडलीय कार्यालय में पेंशन अदालत का आयोजन

लखनऊ : रेल यातायात की अपनी नियमित कार्यप्रणाली के अतिरिक्त उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल विभिन्न अवसरों पर अपने कर्मचारियों के हितार्थ एवं कल्याणार्थ अनेक प्रकार की गतिविधियों एवं कार्यकलापों का आयोजन भी करता रहता हैं एवं इसी के अंतर्गत 15 दिसंबर 23 को मंडल के लखनऊ स्थित मंडलीय कार्यालय के सभागार में पेंशन भोगी रेल कर्मियों एवं पारिवारिक पेंशन का लाभ लेने वाले परिवारों की पेंशन संबंधी समस्याओ के निदान एवं निस्तारण हेतु पेंशनर्स अदालत का आयोजन किया गया I इस आयोजन के अंतर्गत आवेदकों से प्राप्त कुल 34 आवेदनों को पंजीकृत कर 31 प्रकरणों को तत्काल निस्तारित किया गया एवं शेष 03 विचाराधीन परिवादों को अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया, जबकि एक अन्य प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है I

कर्मचारी हित के प्रबल समर्थक मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ डॉ.मनीष थपल्याल ने अपने सेवानिवृत्त पेंशनरो द्वारा प्रस्तुत परिवादों के त्वरित निस्तारण पर बल दिया I अपर मण्डल रेल प्रबंधक, शिवेन्द्र शुक्ला ने उपस्थित रहकर इस अदालत के तहत सम्पन्न की जाने वाली प्रक्रियाओं का जायजा लिया I यह आयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, अमित पाण्डेय के दिशा-निर्देश पर किया गया, जिसमे कार्मिक शाखा के अन्य कर्मचारीगण एवं पेंशन भोगी कर्मचारी उपस्थित थे I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button