उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
मनीष सिसोदिया द्वारा दायर की गई समीक्षा याचिका को खारिज करना आम आदमी पार्टी के नेताओं के चेहरे पर एक अंतिम कानूनी तमाचा : वीरेंद्र सचदेवा
मनीष सिसौदिया की समीक्षा अर्जी खारिज होने पर प्रतिक्रिया

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि मनीष सिसोदिया द्वारा दायर की गई समीक्षा याचिका को खारिज करना आम आदमी पार्टी के नेताओं के चेहरे पर एक अंतिम कानूनी तमाचा है जो दावा करते रहे हैं कि कोई शराब घोटाला नहीं हुआ है और AAP नेताओं के खिलाफ जांच ऐजेंसियों के पास कोई सबूत नही है।
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि शीर्ष अदालत में आज के कानूनी घटनाक्रम के बाद बेहतर होगा कि सीएम अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले को स्वीकार कर लें और जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दें।



