उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर विधानसभा के जानकीपुरम प्रथम वार्ड में प्रभात चौराहे पर पहुंचा भाजपा का विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के तत्वावधान में विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ यानी मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी केंद्र तथा प्रदेश की सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु उत्तर विधानसभा के जानकीपुरम प्रथम वार्ड में प्रभात चौराहे पर पहुंचा.

जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के तहत गैस चूल्हा और प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र लोगों को आवंटित आवास का स्वीकृति पत्र वितरित किया।


ए के शर्मा ने आम जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी देश के कोने-कोने के गरीबों को संकल्प यात्रा के माध्यम से योजनाओं का लाभ पहुंचा कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का के लिए दृढ़ संकल्पित है। देश को विकसित शक्तिशाली और समृद्ध बनाने के मिशन के तहत “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का आयोजन करके गरीब लोगों के जीवन स्तर को सरकारी योजनाओं के माध्यम से बेहतर बनाना है।

हमारे आने वाली पीढ़ियां विकसित और शक्तिशाली देश में खुशहाल जीवन यापन करें तो इसके लिए हमें नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करना पड़ेगा क्योंकि 75 सालों के शासनकाल में इस देश में अगर किसी ने इन सारी अच्छी बातों की गारंटी दी है तो सिर्फ और सिर्फ नरेंद्र मोदी जी ने। आने वाले लोकसभा चुनाव के समय अन्य पार्टियां दुबारा बहुत से लुभावने , जातिगत और अन्य वादों के साथ बहुत से मुखौटे पहन कर आएंगी लेकिन आपको सभी को दरकिनार करके प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में खुशहाली, प्रगति और सुशासन को देखते हुए पिछली बार से भी अधिक मतों से जीताकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश में समग्र विकास अनवरत जारी है प्रधानमंत्री जी एक तरफ गरीबों को बेहतर, स्वास्थ्य शिक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री जी और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के नेतृत्व में देश की सीमाएं भी सुरक्षित हुई है। कोई भी भारत को आज दिखाने की हिम्मत नहीं करता है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान सम्मान और गौरव भी बढ़ा है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में विवेक सिंह तोमर, घनश्याम अग्रवाल,अभिषेक खरे, राकेश पांडे, निशा तिवारी, राघव राम तिवारी, सौरभ तिवारी, संजय तिवारी, संतोष सिंह और दिव्यांशी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में योजना का लाभ उठाने के लिए क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। अन्य कार्यक्रम उत्तर विधानसभा के कदम रसूल वार्ड में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संयोजक अभिषेक खरे ने बताया कि आज प्रधान मंत्री जी की भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना में 126,आयुष्मान योजना में 108,
पीएम स्वनिधि योजना में 95
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 62,आधार अपडेशन 106
प्रधानमंत्री छय रोग उन्मूलन में 16, पेंशन योजनाओं में 64
पात्र लोगों का मौके पर निःशुल्क पंजीकरण किया गया ।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button