सत्य प्रकाश श्रीवास्तव की शानदार कप्तानी में जीता मैकेनिकल मावरिक्स

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ द्वारा ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में आयोजित ’’अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग IDL-2023’’ में आज का दूसरा मैच मैकेनिकल मावरिक्स व मेडिकल हीरोज़ के मध्य खेला गया।
मैकेनिकल मावरिक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। मैकेनिकल मावरिक्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 06 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाये। जिसमें मोहम्मद अज़कर ने सर्वाधिक 52 रन, बलराम ने 33 रन, पवन कुमार ने 15 रन तथा रणविजय प्रताप ने 11 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। मेडिकल हीरोज़ की ओर से गेंदबाजी करते हुए विशाल एवं रवि ने 02-02 विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेडिकल हीरोज़ की टीम ने मात्र 12.5 ओवरों में 55 रन बनाकर आलआउट हो गयी। जिसमें रवि ने सर्वाधिक 11 रनों का योगदान दिया। मैकेनिकल मावरिक्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपचन्द्र ने 04 विकेट, बलराम ने 03 विकेट, मनीष राय 02 विकेट प्राप्त किया। मैकेनिकल मावरिक्स ने मेडिकल हीरोज़ टीम को 106 रनों से हरा दिया।



