उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय लोकदल द्वारा चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा का आयोजन

लखनऊ /सहारनपुर 10 दिसंबर राष्ट्रीय लोकदल द्वारा चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा का आयोजन किया गया यह यात्रा सभी पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपदों से होते हुए 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह जी की समाधि किसान घाट दिल्ली पर सम्पन्न होगी।
यात्रा का शुभारंभ रालोद के राष्ट्रीय महा सचिव त्रिलोक त्यागी ने झण्डा दिखाकर किया एवं नेतृत्व खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीर पाल कर रहे हैं।


इस अवसर पर राष्ट्रीय महा सचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा इस यात्रा से युवाओं में चौधरी चरण सिंह जी के द्वारा किसान, मज़दूर,कमेरों एवं अल्पसंख्यकों के लिए किए गये कार्यों का प्रचार प्रसार किया जाएगा युवा एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा यह यात्रा युवाओं एवं खिलाड़ियों को पार्टी से जोड़ने में सहायक होगी।
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवाओं की भावनाओं को समझते हुए अपने सांसदनिधि खेल प्रोत्साहन में लगाने का निर्णय लिया है।
त्रिलकों त्यागी ने कहा कि भाजपा राम के नाम का सहारा लेकर जनता को गुमराह कर रही है।में राम चंद्र जी का अनुयायी हूँ लेकिन गांधी जी के राम का। भाजपा ने सिया राम को  राम करके सीता मय्या का अपमान किया है नारी शक्ति को अपमानित किया है ।मैं रघु पति राघव राजा राम , पतित पावन सीता राम ,ईश्वर अल्लाह तेरो नाम,सबको सम्मति दे भगवान का अनुयायी हूँ


इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ,राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार, रालोद के ज़िलाध्यक्ष राव कैसर प्रदेश महा सचिव चौधरी धीर सिंह , ओ०डी० त्यागी ,महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान,पार्षद आसिफ़ अंसारी आदि मोजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button