नेशनल स्कूल अवार्ड्स द्वारा नारायन कॉलेज ऑफ सांइस एण्ड आर्ट्स को मिला उत्कृष्ट छात्रावास का सम्मान

इटावा : एन. एस. ए. संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष कुछ आवासीय विद्यालयों का चयन गुणवत्ता के आधार पर किया जाता है इसी श्रृंखला में नारायन कॉलेज ऑफ सांइस एण्ड आर्ट्स के छात्रावास का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के बाद पाया गया कि नारायन कॉलेज ऑफ सांइस एण्ड आर्ट्स का छात्रावास राष्ट्रीय स्तर के समस्त मानकों (सम्पूर्ण विकास एवं शैक्षणिक विकास) को पूर्ण करता है। अतः नारायन कॉलेज ऑफ सांइस एण्ड आर्ट्स को एन. एस. ए. संस्था के द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया । इस सम्मान को नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के वायस चेयरमेन इं0 अंकित तिवारी द्वारा ग्रहण किया गया। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि यह सम्मान विद्यालय परिवार के लिये गर्व की बात है।

इन उत्कृष्ट सुबिधाओं मे छात्र/छात्राओं को अध्ययन का उच्चतम वातावरण, मैस की उच्चतम व्यवस्था तथा खेल-कूद सम्बन्धी सभी सुबिधायें शामिल हैं। छात्रावास में छात्र/छात्राओं के अनुशासन का भी ध्यान रखा जाता है। शैक्षणिक व्यवस्थाओं के लिये प्रतिदिन एक्स्ट्रा क्लासेस दी जाती हैं।
नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमेन इं0 हरि किशोर तिवारी जी ने इस अवसर पर सम्पूर्ण विद्यालय परिवार को शुभकामनायें दी।
इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य डॉ0 धर्मेन्द्र शर्मा ने सभी को बधाई देते हुये कहा कि यह अवार्ड कॉलेज के लिये सम्मान की बात है। नारायन कॉलेज ऑफ सांइस एण्ड आर्ट्स ने सदैव छात्र/छात्राओं के सम्पूर्ण विकास पर ध्यान दिया है। छात्रावास में रहने वाले समस्त छात्र/छात्राओं का सम्पूर्ण विकास तभी सम्भव है जब उनको अध्ययन तथा खेल-कूद का उत्कृष्ट वातावरण मिले। हम उच्च तथा उत्कृष्ट सुबिधायें प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।
इस उपलक्ष्य पर नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की डायरेक्टर डॉ0 श्रेता तिवारी ने बताया कि यह सम्मान विद्यालय परिवार के लिये प्रेरणाश्रोत है। विद्यालय परिवार इसी प्रकार आगे भी छात्र/छात्राओं को सम्पूर्ण सुबिधायें तथा अध्ययन और सम्पूर्ण विकास का वातावरण प्रदान करता रहेगा।



