उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पोको इंडिया ने 24 प्रतिशत बाजार अंश के साथ लखनऊ में अपना दबदबा बनाया, नं. 1 स्मार्टफोन ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की

लखनऊ : स्मार्टफोन उद्योग में गेमचेंजर, पोको, अक्टूबर, 2023 में जीएफके की रिपोर्ट के मुताबिक़ लखनऊ के बाजार में 24 प्रतिशत बाजार अंश के साथ नं. 1 स्मार्टफोन ब्रांड चुना गया है। लगातार ग्राहकों की अपेक्षाओं से बेहतर उत्पाद पेश करते हुए पोको लखनऊ में ग्राहकों का भरोसा जीतकर यहाँ पर सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड बन गया है। इस बड़ी उपलब्धि ने देश में सबसे तेजी से विकसित होते हुए ब्रांड की पोको की स्थिति को और ज्यादा मजबूत बना दिया है।
2023 की दूसरी तिमाही के लिए आईडीसी की नई रिपोर्ट के अनुसार, पोको 76.5 प्रतिशत की अप्रत्याशित वृद्धि दर के साथ भारत के सर्वोच्च दस ब्रांडों में से एक है, जिससे इसकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और बाजार में इसका दबदबा प्रदर्शित होता है। इसके अलावा, पोको फ्लिपकार्ट पर 2023 की पहली तिमाही और तीसरी तिमाही में नं.1 स्मार्टफोन ब्रांड बन गया। इस अभूतपूर्व वृद्धि दर से ग्राहकों की लगातार विकसित होती हुई जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहतरीन उत्पाद पेश करने की पोको की प्रतिबद्धता प्रमाणित होती है।
अपनी सी, एम, एक्स और एफ सीरीज़ में पूरी तरह से नयापन लाकर, पोको इंडिया ने ग्राहकों की विभिन्न जरूरतों को पूरा करते हुए घर-घर में अपनी पहचान बना ली। इस रणनीतिक परिवर्तन से न केवल पोको के उत्पादों की श्रृंखला में मजबूती आई, बल्कि बाजार में एक डायनामिक और रिस्पॉन्सिव 5जी पोर्टफोलियो का भी निर्माण हुआ।
लखनऊ के नं. 1 स्मार्टफोन ब्रांड के रूप में पोको लगातार आगे बढ़ते हुए उद्योग में उत्कृष्टता और इनोवेशन के नए मानक स्थापित कर रहा है। ग्राहकों की संतुष्टि के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता और इनोवेशन के प्रति अपने उत्साह के साथ पोको आने वाले सालों में भी अपनी नेतृत्वकारी स्थिति को बनाए रखने के लिए मजबूत स्थिति में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button