उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दीदी की रसोई ट्रस्ट को सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित

नोएडा : बेहतरीन समाज सेवा व उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए 07 दिसम्बर 2023 को दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा व टीम सदस्यों को बुलाकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने प्रस्तुति पद देकर सम्मानित किया। ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा ने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा, ट्रस्ट की वरिष्ठ पदाधिकारी गुड़िया देवी, पूजा अवाना, रेखा चौहान के साथ पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से उनके कार्यालय सेक्टर- 108, नोएडा पर सर्टिफिकेट प्राप्त किया।

उन्होंने दीदी की रसोई ट्रस्ट के कार्यों की सराहना किया और ट्रस्ट की टीम सदस्यों से आगे भी इसी तरह समाज सेवा व सामाजिक कार्य करने हेतु प्रेरित किया ट्रस्ट की और से रितू सिन्हा, गंगेश्वर दत्त शर्मा ने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह जी द्वारा सम्मान व सर्टिफिकेट देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button