उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शालीमार गैलेंट के फ्लैट ओनरों ने जताया विरोध

महानगर विज्ञानपुरी में है पॉश शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट - आरडब्ल्यूए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे फ्लैट ओनरों को पुलिस ने पहुंचकर शांत कराया

लखनऊ : शहर की पॉश सोसायटी में शामिल महानगर स्थित शालीमार गैलेंट के लोगों ने रविवार सुबह परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित फ्लैट मालिकों ने आरोप लगाया कि गैलेंट के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) में शामिल लोग मनमाना और अनैतिक काम कर रहे हैं। आरडब्ल्यूए के गलत रवैये से शालीमार के फ्लैट ओनरों को परेशानियों का सामना करने के साथ ही आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए महानगर कोतवाली से पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ओनरों को किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया।

महानगर विज्ञान पुरी स्थित शालीमार गैलेंट सोसायटी में 610 फ्लैट हैं, जिसमें करीब दो हजार लोग रह रहे हैं। शहर के इस पॉश अपार्टमेंट में फ्लैट ओनर आरडब्ल्यूए के खिलाफत में उतर आए हैं। सोसायटी के फ्लैट ओनर अधिक संख्या बच्चों, महिलाओं से लेकर बुजुर्ग तक सुबह इकट्ठा होकर आरडब्ल्यूए के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। लोग आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष, सचिव आदि का घेराव करने जाने लगे। सूचना पर पहुंची महानगर पुलिस ने इन आक्रोशित ओनरों को समझाकर शांत कराया। रजनीश अरोरा व शिव सिंघानिया ने आरोप लगाया कि पहली बार बिना चुनाव के ही कुछ गिने चुने लोगों ने आरडब्ल्यूए सोसायटी बना ली है। आरडब्ल्यूए में पूर्व पुलिस अधिकारी व दूसरे लोग जबरन शामिल हो गए हैं। अब सोसायटी बनाकर वह फ्लैट ओनरों पर मनमाने नियम थोप रहे हैं। इस बात से ओनरों में घोर आक्रोश व्याप्त है। बिना किसी वैधानिक कारण के ही गाड़ियों के चालान व दूसरे नियम बताकर ऑनलाइन जुर्माना काट लिया जा रहा है। सोसायटी की सुविधाओं के नाम पर खेल करके अधिक रुपए वसूले जा रहे हैं।
सोसायटी के सुमित गुप्ता और यश अग्रवाल ने बताया कि आरडब्ल्यूए के खिलाफ रजिस्ट्रार चिट फंड को भी शिकायत कर दी गई है। पुरानी बायलाज को दरकिनार कर आरडब्ल्यूए में शामिल लोग तानाशाही कर रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेंटनेंस के नाम पर 40 फीसदी बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे करीब आठ हजार रुपए के बजाए अब 12 हजार रुपए देने पड़ रहे हैं। ओनरों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया कराकर आरडब्ल्यूए गठित की जाए। बेमतलब के नियम न थोपे जाएं। अन्यथा ओनर आगे उग्र प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष भरत त्रिवेदी, पूर्व सचिव संजय चावला, सुमित गुप्ता, शिव सिंघानिया, यश, रत्नेश, अचल गुप्ता, नितेश, अभिनव, मंजुल, आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष भरत त्रिवेदी , पूर्व सचिव संजय चावला समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।
आरडब्ल्यूए के वर्तमान सचिव कपिल का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया पूर्व सचिव संजय चावला की देखरेख में और वैधानिक तरीके से हुई थी। चुनाव प्रक्रिया के बारे में वह ही बता सकते हैं। गाड़ियों को अवैध पार्किंग से हटाने के लिए कहा गया है। उन्हीं गाड़ी मालिकों को नोटिस दिया जा रहा है। किसी ओनर से नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी होने पर कोई शुल्क कटौती नहीं की गई है। अपार्टमेंट के फ्लैटों से सभी चार्जेज नियम के तहत ही बढ़ाकर लिए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button