उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
जानकीपुरम क्षेत्र स्थित माधव बैंक्वेट का शुभारम्भ
भजन संध्या एवम समारोह विविध कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ : जानकीपुरम क्षेत्र स्थित माधव बैंक्वेट का शुभारम्भ अदभुत नए रूप में रविवार 5 नवम्बर को भजन संध्या एवम समारोह विविध कार्यक्रमो के साथ हुआ । माधव बैंक्वेट के शुभ उदघाटन समारोह में शहर के कई नेता व व्यापारी शामिल हुए ।

इस अवसर पर बैंक्वेट के प्रबंध निर्देशक दिनेश चन्द्र दुबे ने बताया कि करीब 7000 वर्गफुट में बने इस बैंक्वेट हॉल में मंडप हॉल, ए. सी. बैंक्वेट हॉल और शुभ विवाह, सगाई, तिलक, सालगिरह, पार्टी व मीटिंग एवम अन्य समारहो आदि हेतु उत्तम व्यवस्था रहेगी ।

दुबे जी ने बताया कि इस तरह का बैंक्वेट यहां की आवाम को आधुनिक शहर का लुफ्त उठाने का काम करेगा । बैंक्वेट में जनता से जुड़ी हुई हर प्रकार की सुविधाएं दी गई है।




