उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एस.आर ग्रुप के वार्षिक उत्सव में मंत्री, विधायक, अधिकारी, समाजसेवी व पत्रकार सम्मानित

लखनऊ। एस.आर ग्लोबल ऑफ ग्रुप ने एक बार फ़िर इतिहास बनाया है।बख्शी का तालाब स्थित एस.आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की संस्था एस.आर ग्लोबल स्कूल में बड़े खुशगवार माहौल में एक बेहद शानदार अंदाज़ में हिंदुस्तान के भविष्य छात्र छात्राओं के साथ उत्तर प्रदेश की महान हस्तियों और वरिष्ठ जनों के समागम ने एक ऐसी छटा बिखेरी जैसे कि मानो तारे जमीं पर उतर आए हों। लगभग 50 हज़ार लोगों के हूजूम में,मंत्रियों, विधायकों प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों को भव्य मंच से सम्मानित किया गया।

जिनमें मुख्य रूप से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक,मंत्री जयवीर सिंह,मंत्री सतीश शर्मा, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, विधान परिषद के सभापति मानवेन्द्र सिंह,हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, विधायक नीरज बोरा, विधायक योगेश शुक्ला,सपा नेता प्रदीप सिंह बब्बू,अनिल सिंह वीरू के ही साथ कई वरिष्ठ समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार जिनमें मुख्य रूप से प्रिन्ट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीज सिद्दीकी,महामंत्री परवेज़ अख़्तर,उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल वहीद,सचिव जुबैर अहमद,आजतक चैनल के संवाददाता आशीष श्रीवास्तव ,जे प्राइम भारत के संपादक एन.आलम, एस बी न्यूज़ के संपादक शबाब नूर, ब्यूरो चीफ़ मोo शादाब, कामरान एक्सप्रेस के ब्यूरो जमील मालिक,कंट्री ऑफ इण्डिया के छायाकार जावेद बेग,सिफत अवध के मोo इकराम,जे प्राइम के अनस खान व धर्मेन्द्र आदि के ही साथ समाजसेवी, डॉक्टर शेख़ मुहम्मद, दुर्गेश कश्यप,नवाज़ ख़ान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button