उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रदेश कलारीपयट्टू टीम गोवा राष्ट्रीय खेलो के लिए रवाना

लखनऊ : गोवा में आयोजित 37वें नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करने वाली कलारीपयट्टू मार्शल आर्ट टीम आज लखनऊ से पणजी गोवा के लिए रवाना हुई । एसोसिएशन प्रदेश सीईओ प्रवीण गर्ग ने बताया कि 21 खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में 6 से 8 नवंबर को कैंपल ग्राउंड, हैंगर 3, पणजी में आयोजित कलारीपयट्टू प्रतियोगिता में पदक के लिए जोर अजमाइश करेंगे।

महासचिव प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में लखनऊ से समीक्षा सिंह, बुशरा परवीन, नितेश यादव, सुशील कुमार फाइट में, बुशरा और समीक्षा उर्मी शील्ड में, आशीष सिंह और साहिल वर्मा तलवारबाजी में, लखीमपुर से सरताज अली और जितेंद्र कुमार, लखनऊ की दीप्ति पुरोहित और आजमगढ़ से निधि यादव हाइकिंक में, वाराणसी से स्वाति सैनी और कानपुर से विजय सिंह बरोलिया चुवाडुकल, लखनऊ की जय श्री यादव और राजेंद्र सिंह मेंयपट्टू , वाराणसी से प्रतिभा सिंह गोंडा से इमरान अली और अयूब उर्मी और तलवार ढाल और वाराणसी के सूरज सैनी और सुजीत कुमार केटुकारी (लाठी) प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे। हरिदास राय, नितेश सिंह, वैभव कुमार, मानसी टीम का हिस्सा रहेंगे

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button