उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
बी.एल. गौड़ फाउंडेशन का सम्मान समारोह एवं काव्य गोष्ठी सम्पन्न
भारत गौरव' अवार्ड सम्मान से सम्मानित इन्दरजीत शर्मा एवम् अंजू शर्मा के सम्मान में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रेम भारद्वाज ज्ञान भिक्षु सहित अन्य कवि भी हुए सम्मानित, किया काव्यपाठ

नोएडा : गौड़ पोर्टिंको होटल , नोएडा में बी.एल. गौड़ फाउंडेशन के तत्वावधान में 2 नवंबर 2023 को फाउंडेशन के अध्यक्ष कवि,लेखक,उद्योगपति बी.एल. गौड़ के निर्देशन में प्रवासी भारतीय अमेरिकन, उद्योगपति साहित्य प्रेमी, बिर्टिस पार्लियामेंट से ‘भारत गौरव’ अवार्ड सम्मान से सम्मानित इन्दरजीत शर्मा एवम् अंजू शर्मा के सम्मान में भव्य काव्य सम्मेलन के साथ सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

इस कार्यक्रम में प्रेम भारद्वाज ज्ञान भिक्षु को भी सम्मानित किया गया साथ ही प्रेम भारद्वाज जी ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को भाव विभोर किया.

कार्यक्रम का संचालन कवि डॉ. विवेक गौतम ने किया.
इस अवसर पर प्रमुख कवियों में विज्ञान व्रत,डा शैल, बीना मितल, मधु, सेंगर,आदि प्रमुख थे. सभी को शाल, पुष्पगुच्छ एवम् प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया.





