उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल ने नगर निगम पार्षदों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन किया

वीरेंद्र सचदेवा, रामवीर सिंह बिधूड़ी, पवन राणा, सुमीत भसीन और हर्ष मल्होत्रा ने प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न सत्रों को संबोधित किया

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद डाॅ.राधा मोहन दास अग्रवाल ने आज दिल्ली भाजपा के संगठनात्मक महासचिव पवन राणा, महासचिव हर्ष मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग और एमसीडी में विपक्ष के नेता सरदार राजा इकबाल सिंह की उपस्थिति में दिल्ली भाजपा द्वारा आयोजित नगर निगम पार्षदों के लिए 2 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन किया।

सांसद डॉ. अग्रवाल के अलावा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली विधानसभा में एलओपी रामवीर सिंह बिधूड़ी, पवन राणा और पीपीआरसी निदेशक सुमीत भसीन एवं  हर्ष मल्होत्रा ने 2 दिवसीय शिविर के पहले दिन विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों को संबोधित किया।

एमसीडी में अपने सेवा कार्यकाल के दौरान भाजपा द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यों पर प्रकाश डालने वाली एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई है जिसका उद्घाटन भी सांसद डा. अग्रवाल ने किया।

प्रशिक्षण के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए डाॅ राधा मोहन दास अग्रवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व में लाई गई विभिन्न योजनाओं और केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने पिछले 9 सालों में देश में हुए सकारात्मक बदलावों पर भी चर्चा की।

राधा मोहन दास अग्रवाल ने पिछले 9 वर्षों के दौरान दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और पार्षदों से उन पर चर्चा करने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा पार्षदों से आह्वान किया कि एक सक्रिय विपक्ष के रूप में उन्हें “आप” शासित एमसीडी के हर कुकृत्य को उजागर करना चाहिए।

 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपने सत्र में एमसीडी के कामकाज में प्रभावी भागीदारी, जन सरोकार के मुद्दों और पार्षदों से अपेक्षित नैतिक आचरण पर बात की।अपने सत्र में, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता, रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और विपक्ष के रूप में भाजपा की भूमिका पर बात की।

अपने सत्र में डॉ. सुमीत भसीन ने प्रभावी सार्वजनिक प्रतिनिधित्व, कार्यालय रखरखाव, सार्वजनिक संपर्क और सोशल मीडिया पर बात की। पवन राणा ने अपने सत्र में भाजपा की विचारधारा और पार्षदों के कामकाज में इसके प्रतिबिंब पर बात की।

हर्ष मल्होत्रा ने पार्षदों को एमसीडी अधिनियम के बारे में जानकारी दी और कहा कि सभी पार्षदों को नियमों और विनियमों के बारे में नियमित रूप से अपडेट रहना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button