उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल ने किया स्वास्थ्य संगोष्ठी कार्यक्रम

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक  आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में ‘‘ राष्ट्रीय तनाव जागरूकता दिवस’’ के अवसर पर ऐशबाग स्थित, रेलवे पॉली क्लीनिक में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. दीक्षा चौधरी की अध्यक्षता में एक स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डा0 दीक्षा चौधरी ने बताया कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरुक करना है। तनाव एक ऐसी चीज है जिससे आज के वक्त में कोई भी बचा नहीं है। जिसका मुख्य कारण हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित लाइफस्टाइल है। जिस कारण तनाव हमारे साथ-साथ चल रहा है। हम अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जागरुक नहीं होते हैं जो कि सबसे अहम है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 संजय तिवारी ने बताया कि हम मानसिक तौर पर जितने खुश और स्वस्थ रहेंगे शरीर में उतनी स्फूर्ति रहेगी। तनाव को कम करके कई बीमारियों से बचा जा सके। स्ट्रेस या तनाव की स्थिति एक प्रकार की मानसिक बीमारी होती है। सभी को शारीरिक स्वास्थ्य की ही तरह से मानसिक सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को खान-पान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। अपने दैनिक कार्य-जीवन में संतुलन बनाए, तनाव को कम करने के लिए नियमित रूप से व्यायाम व 30 से 45 मिनट की जॉगिंग, योग एवं ध्यान क्रिया बहुत लाभप्रद है।
इस अवसर पर रेल कर्मी, उनके परिवारजन, पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button