उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रालोद के नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा का प्रदेश रालोद कार्यालय पर भव्य स्वागत

लखनऊ:राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया ।अनुपम मिश्रा के काफिले ने जैसे ही प्रदेश कार्यालय में प्रवेश किया ढोल नगाड़ों की आवाज़ से पूरा प्रदेश कार्यालय गूंज उठा।सर्वप्रथम मिश्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी व केंद्रीय मंत्री रहे स्वर्गीय अजित सिंह जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये तत्पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले और सभी की शुभेच्छा को स्वीकार करते हुए उन्हें संबोधित भी किया.

अपने संबोधन में अनुपम मिश्रा ने कहा कि यह कठिन राजनीतिक संघर्ष का समय है और राष्ट्रीय लोकदल संघर्षों से उपजा राजनीतिक दल है, भले ही हमारा संघर्ष कितना ही लंबा और कठिन क्यों न हों पर अंत में जीत हमारी ही होगी। अनुपम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रगान और संविधान की शपथ दिलाते हुए 2027 में प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

एक लंबे समय बाद पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं का इतनी भारी संख्या में जमावड़ा देखने को मिला।पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग देखने लायक थी विभिन्न जनपदों से चलकर आए कार्यकर्ताओं से काफ़ी तसल्ली से अनुपम मिश्र ने बातचीत की एवं भावी राजनैतिक रणनीति पर चर्चा कर कुछ ही दिनों में अपने राजनीतिक कार्यक्रम घोषित करने की बात कही।


इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष हवलदार सिंह,प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी,सुरेश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष आशीष तिवारी,अजय विक्रम सिंह क्षेत्रीय महासचिव चन्द्र कांत अवस्थी,प्रमोद कुमार,गौरव,अरून कुमार तथा शालिनी सिंह अपनी महिला शक्ति के साथ उपस्थित रहीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button