प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत की आधी आबादी की बहुत लंबे से चली आ रही मांग को पूरा किया है : भूपेंद्र सिंह
नारी सशक्तिकरण के लिए पारित अधिनियम भविष्य में महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा : आनन्द द्विवेदी

लखनऊ : उत्तर विधानसभा में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ,समाज सेविका नम्रता पाठक,क्षेत्रीय अध्यक्ष गोदावरी मिश्रा, एकल अभियान महामंत्री बिंदु बोरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत की आधी आबादी की बहुत लंबे से चली आ रही मांग को पूरा किया है। नगर पालिका, नगर पंचायत और पंचायती राज में हमारी बहनों को आरक्षण मिल रहा था लेकिन विधान मंडलों में और संसद में आरक्षण की मांग लंबे समय से अनेक संगठनों के द्वारा की जा रही थी लेकिन कोई भी सरकार इस जोखिम को उठाने का साहस नहीं कर सकी।

धन्यवाद करता हूं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी का कि उनके नेतृत्व में हमारी बहनों के लिए उनके सशक्तिकरण के लिए अधिनियम पारित हुआ। भारत के संसद में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करके देश की आधी आबादी की मांग को पूरा किया है । भविष्य में महिलाओं की सुरक्षा उनके सशक्तिकरण, मान सम्मान से जुड़े निर्णय के संबंध में नए कानून बनाने में भी आधी आबादी महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

मुझे विश्वास है कि इस अधिनियम पारित होने के बाद बहनों का और प्रभावशाली ढंग से देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान बढ़ेगा।
2014 के बाद से जब प्रधानमंत्री मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने तो देश में महिलाओं की सशक्तिकरण, उनके मान सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा के दृष्टिकोण के संबंध में विभिन्न योजनाएं चलाई गई।
प्रदेश में भी मुख्यमंत्री योगी जी ने महिलाओं की सुरक्षा के तहत महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और आज किसी भी समय बेधड़क कहीं भी आ जा सकती है।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए पारित अधिनियम भविष्य में महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जिससे राजनैतिक क्षेत्र में उनका मान सम्मान और प्रतिनिधित्व बढेगा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि हमने अभी नवरात्र में नारी शक्ति के रूप में देवी मां के नौ रूप का पूजन कार्य किया है। यह हमारे देश की संस्कृति है जिसमें छोटी-छोटी कन्याओं का भी पूजन करते हैं देवी के रूप में देखते हैं। वही हमारे देश में झांसी की रानी जैसी महिलाओं ने हमारे इतिहास को गौरवान्वित किया है।
विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने कहा कि देश की आधी आबादी को सशक्त करने के लिए मोदी जी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया। देश की महिलाएं सशक्त हो और विधायी नेतृत्व करें यही भाजपा सरकार की मंशा है। नारी शक्ति कानून पास करवा कर सरकार ने अपनी मंशा को स्पष्ट किया है।
गोदावरी मिश्रा ने कहा कि अधिनियम को पास करने के लिए आज उत्तर विधानसभा की सभी महिला बहनों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार व्यक्त करते हैं उनका नमन वंदन करते है। बूथ पर जाकर घर-घर महिलाओं से संपर्क कर मोदी जी द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किया जा रहे हैं कार्यों को बताना है और नारी शक्ति जागृत करने का कार्य करना है।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि उत्तर विधानसभा में सीतापुर रोड पर मान लान में आयोजित विधानसभा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मुख्य रूप से महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीता नेगी, उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, विवेक तोमर टिंकू सोनकर, महामंत्री रीना चौरसिया, पार्षद रानी कनौजिया, अभिलाषा कटियार, संतोष तेवतिया, महिमा सिंह, रूपाली गुप्ता, कुमकुम राजपूत, रश्मि सिंह, उमा मिश्रा, सरिता सिंह, बबीता सिंह, दीपा मिश्रा, रंजना दुबे, शीला मिश्रा, दिव्यांशी शुक्ला गुड़िया निगम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



