उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

निहारिका साहित्य मंच ने किया मां दुर्गा सम्मान समारोह का आयोजन

के जी एम यू की वी सी डॉक्टर सोनिया नित्यानंद ने कई महिलाओं को किया सम्मानित

डॉक्टर रीमा सिन्हा की पत्रिका नोयोनिका का हुआ विमोचन

लखनऊ । निहारिका साहित्य मंच एवं कंट्री ऑफ इण्डिया हमेशा से संयुक्त रूप से समाज के हर वर्ग के उन लोगों का उत्साह वर्धन करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित करती रही है।उसी क्रम में नवरात्रि के पावन पर्व पर दिनांक 17 अक्टूबर 2023 को गोमती नगर स्थित सौभाग्यम होटल में एक खुशनुमा माहौल में,देश विदेश में प्रख्यात कावित्रियाँ तथा लेखक साहित्यकारों को मां दुर्गा सम्मान से सम्मानित किया गया।इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में के जी एम यू की वी सी डॉक्टर सोनिया नित्यानंद मौजूद थी।इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष रीमा सिन्हा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली कावित्रियो में,जहां डॉ अलका गुप्ता, प्रियदर्शिनी वंदना,विशेष प्रदक्षिणा मिश्रा,प्रतिभा श्रीवास्तव,सरोज बाला सोनी,मधु पाठक मांझी,उमा लखनवी,प्रतिभा सिंह,डॉ विभा प्रकाश,लक्ष्मी सरोजा इंजेती,प्रीति तिवारी,वसुंधरा,डॉक्टर नीमा पंत,रूबा खान,फलक जायस भारती को सम्मान से नवाजा गया।तो वहीं विश्व प्रसिद्ध हास्य कवि सर्वेश अस्थाना जी को सम्मानित किया गया।इसी के साथ समाजसेवियों साहित्यकारों व पत्रकारों में डॉक्टर सुलतान शाकिर हाशमी,डॉक्टर विद्या बिंदु जी ,अज़ीज़ सिद्दीकी व अब्दुल वहीद,डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी ,आजाद हफीज,मोनी मिश्रा,डॉक्टर वी बी पांडे,अहसन रईस,परवेज अख्तर,आरिफ़ मुकीम,जमील मालिक,डॉक्टर राधेश्याम,मो इकराम,शबाब नूर, टीटू ,अहसन रईस, मो शादाब, मो आदिल को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डॉक्टर रीमा सिन्हा की पत्रिका नोयोनिका का विमोचन भी हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button