उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को प्रतिष्ठित वीएमवेयर “हीरो फॉर गुड” पुरस्कार 2023 प्राप्त

लखनऊ : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने पहचान और उत्कृष्टता के एक और ऊंचाई को प्राप्त किया है. 26 सितंबर, 2023 को सिंगापुर में आयोजित वीएमवेयर एक्सप्लोर कार्यक्रम के दौरान बैंक को प्रतिष्ठित वीएमवेयर “हीरो फॉर गुड” पुरस्कार, 2023 से सम्मानित किया गया है. यह विशिष्ट सम्मान व्यापक कल्याण के लिए आधुनिक एवं नवीन प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए तथा अर्थव्यवस्था, समाज और पर्यावरण के लिए संवहनीयता को बढ़ावा देने हेतु इसके अथक प्रयास के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है.

वीएमवेयर “हीरो फॉर गुड” वैश्विक पुरस्कार प्रौद्योगिकी के अभिनव उपयोग के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अनुकरणीय योगदान के लिए एक सम्मान है और यह वित्तीय उद्योग में अग्रणी के रूप में बैंक की स्थिति को और मजबूत करता है. यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रौद्योगिकी के माध्यम से बेहतर भविष्य को बढ़ावा देने के वीएमवेयर के मिशन के अनुरूप सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए बैंक के दृढ़निश्चय और अभियान की निरंतरता का परिचायक है.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक, श्री नितेश रंजन ने इस अवसर पर बताते हुए नवाचार, संवहनीयता और समाज तथा अर्थव्यवस्था को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने और अपने मिशन के प्रति बैंक के दृढ़निश्चय पर जोर दिया. श्री नितेश ने आगे बताया कि यह सम्मान बैंक के दृष्टिकोण के अनुरूप है और एक प्रेरक शक्ति के रूप में कार्य करती है, जो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को एक उज्ज्वल भविष्य की दिशा में अपने तकनीकी प्रयासों को लगातार आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से पुरस्कार स्वीकार करते हुए, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी, श्री अनिल कुरील ने अपना आभार व्यक्त किया और इस उल्लेखनीय उपलब्धि के बारे में अपनी भावनाएं साझा की और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने और जागरूकता बढ़ाने में बैंक द्वारा आधुनिक प्रौद्योगिकी के अग्रणी उपयोग तथा संवहनीयता के लिए उद्योग मानक स्थापित पर बल दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button