उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद दिवेदी व महापौर सुषमा खर्कवाल ने आयुष्मान भव: पखवाड़ा के अंतर्गत बैठक की

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद दिवेदी और महापौर सुषमा खर्कवाल ने आयुष्मान भव: पखवाड़ा के अंतर्गत चलाए जाने वाले विभिन्न अभियानों और 23 सितंबर को लखनऊ के वेलनेस सेंटर और 24 को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ केंद्रों पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर मेले का आयोजन किए जाने के संबंध में कल्याण मंडप महानगर में पार्षदों, मंडल अध्यक्षों, अभियान संयोजकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।


बैठक में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सभी जनप्रतिनिधियों से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के बारे में क्षेत्र में बैनर, होर्डिंग और पत्रको के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाए जाने को कहा गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। शिविर के दिन नागरिकों को स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र तक पहुंचने में मदद करने को कहा गया।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने वार्डों में आयुष्मान कार्ड वितरण योजना के संबंध में अवगत कराते हुए कहा कि बने हुए आयुष्मान कार्डों का वितरण लाभार्थियों को कराया जाए और जिनके नाम लाभार्थी सूची में है और कार्ड अभी तक नहीं बने हैं उन लाभार्थियों के कार्ड बनवाने में सहयोग करें।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि इसके अतिरिक्त पार्टी द्वारा 22 सितंबर को कल्याण मंडप महानगर में बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला,24 सितंबर को प्रधानमंत्री जी का लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर विभिन्न आयोजन, 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अनुसूचित बस्तियों में संपर्क अभियान चलाए जाएंगे।

बैठक में पार्षद दल उपनेता सुशील कुमार पम्मी, नगर निगम उपसभापति गिरीश गुप्ता महानगर उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, राकेश सिंह, सौरभ वाल्मीकि, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button