उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाने का निश्चय : सुरेश खन्ना

लखनऊ : वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री/ लखनऊ प्रभारी सुरेश खन्ना ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा “आयुष्मान भव: पखवाड़ा” के अंतर्गत चलाई जाने वाले जन सेवा कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, ऋषि शर्मा, हेमंत दयाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के कैसरबाग स्थित महानगर कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा का जन्मदिन का और आधुनिक भारत के निर्माता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन भी था। भारतीय जनता पार्टी ने मोदी जी के जन्मदिन से महात्मा गांधी जी की जयंती तक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाने का निश्चय किया है। इसी क्रम में आज युवा मोर्चा द्वारा मेडिकल कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में 70 लोगों रक्तदान कर चुके हैं । लखनऊ में 19 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार, 79 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक शनिवार तथा 271 स्वास्थ्य कल्याण केन्द्रो पर प्रत्येक शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों और असेवित वर्ग के लोगों के लिए बहुत सारे निर्णय किए हैं। आयुष्मान कार्ड धारक का 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। लखनऊ महानगर में अब तक 16 लाख आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं जिनके वितरण की प्रक्रिया चल रही है। आयुष्मान योजना में केंद्र सरकार का 60% व उत्तर प्रदेश सरकार का 40 % योगदान है। लोगों के स्वास्थ्य के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। हमारी सरकार में नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण और उनके संचालन के लिए बजट में बढ़ोतरी की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पिछले 9 वर्षों में देश हित ऊ लिए महत्वपूर्ण निर्णयों से देश की धारणा में बदलाव आया है।

प्रधानमंत्री मोदी सरकार में गरीबों के लिए 10% आरक्षण की व्यवस्था की।
सरकार द्वारा खोले गए जनधन खातों का विपक्षी पार्टियों ने बहुत मजाक बनाया। आज देश में 50 करोड़ जन धन खाता खोले गए और उनमें लगभग 2 लाख करोड रुपए जमा हुए। गरीब आदमी पहले महाजन के पास पैसा रखते थे और उनके साथ घोटाला हो जाता था।

वन रैंक वन पेंशन की बात 40 वर्षों तक विपक्षी पार्टियों करती रही ।प्रधानमंत्री मोदी जी ने वन रैंक वन पेंशन को लागू किया।

व्यापारियों की मांग एक राज्य,एक कर को लागू किया गया।

कोरोना महामारी में सांसदों ने अपनी निधि वी अपनी सैलरी का 30% दिया।

देश का नेतृत्व मजबूत होता है तो कोई भी योजना कानून बनाने में कोई दिक्कत नहीं होती है।

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति लागू की गई। नई शिक्षा नीति मिल का पत्थर है, अभी तक हम लॉर्ड मैकाले की शिक्षा नीति के आधार पर बच्चों का पठन-पाठन करते थे। शिक्षा का उद्देश्य केवल रट के पास करना ही नहीं है बल्कि बच्चों का मानसिक ,शारीरिक विकास करना है।

स्वच्छता अभियान के तहत लोगों की जन भागीदारी एक मिशन के रूप में काम किया।

प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा पीएम सम्मान निधि योजना व पीएम विश्वकर्मा योजना गरीबों व रोजमर्रा कमाने वालों लोगों के लिए लागू की गई। पीएम स्वनिधि योजना में एक आधार कार्ड पर दस हजार रुपए का लोन दिया गया। गरीब पहले महाजन से पैसा लेता था जिससे उसका शोषण होता था।₹10 हजार लोन चुकाने के बाद 20 हजार से ₹50 हजार तक का कम ब्याज पर लोन गरीबों को मिल जाता है। उत्तर प्रदेश में 15 लाख से अधिक लोग इसका लाभ उठा चुके हैं।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 18 तरह के शिल्पकारों को बिना किसी गारंटी के लोन देने का कानून पास किया। प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना में लाभार्थियों को ट्रेनिंग की व्यवस्था व टूल्किट खरीदने के लिए ₹15000 के वाउचर की व्यवस्था की जाएंगी। प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा जो भी योजनाएं लागू की गई वे असेवित शोषित और वंचित लोगों को ध्यान में रखकर की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button