उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राम नाम सुखदाई ।

लखनऊ । बल- बुद्धि शक्ति दिवस मंगल‌‌वार को मानते हैं क्योंकि इस दिन श्रीं राम के अनन्य भक्त बजरंग बली का अवतरण हुआ था। ‌लोक मान्यता के अनुसार बजरंग बली महाराज आज भी पृथ्वी पर उपस्थित हैं । इसलिए मंगलवार को महाबली के मंदिरों में जनमानस की उपस्थिति बढ जाती है। ऐसा सिर्फ बड़े मंदिरो में होता है । लेकिन हमारे मुहल्ले, कालोनी घरों के आस-पास के मंदिरो‌ में लोग पूजा पाठ करने भी नहीं जाते । सनातन धर्म को मानने वाले श्री राम, श्री कृष्ण में विश्वास‌, आस्था रखने‌ वालो का सनातन धर्म ध्वज पताका लेकर सपना गोयल ने लोगों का आह्वान किया है। ‌यूनीटी कालेज नटवीर नगर में सुन्दरकाण्ड पाठ के समय कहा कि सभी को शिकायत होती है कि हिंदू कभी हिंदू के लिए खड़ा नहीं होता। कैसे होगा क्या आपने ऐसा कोई नियम बना रखा है जिसमें आप कम से कम सप्ताह में एक बार एक दूसरे से मिले।

आइए हम अपने वीरान पड़े मंदिरों को शक्ति और संगठन स्थल के रूप में विकसित करें।
हर मंगलवार , शनिवार कुछ देर के लिए आप चाहे कहीं भी है। हनुमान चालीसा एवं आरती के समय मन्दिर अवश्य पहुंचें।


आप अपने घर पर हैं तो घर के पास के मंदिर में ।दुकान पर है तो दुकान के पास के मंदिर में ऑफिस में है तो ऑफिस के पास किसी मंदिर में ।अगर आप यात्रा पर भी हैं तो आप जहां भी हैं वहां पर आसपास किसी भी मंदिर में प्रत्येक मंगलवार ,‌ शनिवार अवश्य पहुंचें।कल्पना कीजिए भारतवर्ष में लाखों लाखों मंदिर है अगर हर मंदिर में सिर्फ 50 से 100 लोग भी पहुंचेंगे और एक साथ उनके घंटों की शंख की और आरती की आवाजें गूंज आएगी तो एक मिश्रित संगीत जब *पूरे भारतवर्ष में गूंजेगी तो यह आवाज पूरी दुनिया में जाएगी इसका असर बहुत ही दूरगामी होगा। विश्वास कीजिए आज की सभी समस्याएं कपूर की तरह उड़ जाएगी इतनी बड़ी संख्या में जब हिंदू अपने मंदिरों में पहुंचेगा वह भी हर सप्ताह तो किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं होगी कि हिंदू को छेड़ सके।
हो सके तो अपने साथ अपने बीवी बच्चों को भी लेकर मंदिर जाए जब आप इस तरह से नियमित रूप से हर मंगलवार मंदिर पहुंचेंगे तो वहां आपके आस पड़ोस में एक ही जो लोग हैं वह भी आपसे मिलेंगे आपकी जान पहचान बढ़ेगी आपस में संबंध बढ़ेंगे और फिर आप एक दूसरे के सुख दुख में भी शामिल होंगे इसी तरह से हम सभी एकता के सूत्र में बंध जाएंगे। प्रण करें हम मंदिर जरूर पहुंचेंगे अपने लिए नहीं अपने समाज और अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button