उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गाँधी सरनेम वालों से डरती है भाजपा सरकार- शाहनवाज़ आलम

1977 में भी इंदिरा गाँधी के साथ मोरार जी सरकार ने ऐसा ही किया था, तब भी भारी बहुमत से वापसी की थी कांग्रेस ने

स्पीक अप # 104 में बोले कांग्रेस नेता

लखनऊ : राहुल गाँधी को उसी तरह परेशान करने की कोशिश की जा रही है जैसे 1977 में जनता पार्टी की सरकार ने बदले की भावना के तहत इंदिरा गाँधी को गिरफ़्तार कर किया था। उस समय कांग्रेस जिस तरह दुबारा सत्ता में आयी थी इस बार भी राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस 2024 में सत्ता में आने वाली है।

ये बातें उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 104 वीं कड़ी में कहीं।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि मोदी सरकार गाँधी सरनेम वालों से डरती है। उसे लगता है कि जिस तरह की कॉर्पोरेट हित और सांप्रदायिक विभाजन वाली तानाशाही व्यवस्था वो लागू करना चाहती है उसे सिर्फ़ राहुल गाँधी ही रोक सकते हैं। विपक्ष भी सिर्फ़ राहुल गाँधी के नेतृत्व में ही एकजुट हो सकता है। इसीलिए राहुल गाँधी की आवाज़ दबाने के लिए उनकी संसद सदस्यता रद्द करवाई गयी। लेकिन मोदी सरकार का यह भ्रम 2024 में टूट जाएगा। पूरा देश संविधान बचाने के लिए राहुल गाँधी के नेतृत्व में एक जुट हो चुका है। न तो सांप्रदायिक घटनाएं भाजपा को बचा पाएंगी और ना ही गोदी मीडिया द्वारा फैलायी जाने वाली अफवाहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button