उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए सम्मानित हुए सदस्य

रोट्रेक्ट के अभ्यारम्भ का समापन

लखनऊ। अभिनव प्रयोगों और समाजसेवा की दिशा में युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन प्रदान करने के मकसद से कल से गोमतीनगर के एक होटल में शुरु हुआ अभ्यारंभ आज पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हो गया।

इस दो दिवसीय 40वें रोट्रेक्ट डिस्ट्रिक्ट असेंबली रोट्रेक्ट डिस्ट्रिक्ट रिड 3120 में मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने विजेताओं को अवार्ड देते हुए कहा कि अगर आप आवाज को कुछ देते हैं तो अपार खुशी मिलती है। इस अवसर पर फैशन शो और रतन बहनों ईशा-मीशा का कथक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
आयोजन अध्यक्ष माही भान के संयोजन में चले समारोह में आज नवनिर्वाचित रोट्रेक्ट अध्यक्ष हर्ष श्रीवास्तव और निवर्तमान अध्यक्ष सचिन ने बीते वर्ष में वृक्षारोपण, रक्तदान, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, प्रदूषण रोकथाम, मालिन बस्तियों में शिक्षा जैसे विषयों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों और टीमों को पुरस्कृत किया गया।
विशिष्ट अतिथियों सुरेश अग्रवाल और नीलेश भुवालक ने सभी युवा प्रतिभागियों को नए प्रारंभ हुए सत्र और भी बढ़ चढ़कर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं। आज के समारोह में 1984 में गठित रोट्रेक्ट के नियमों में बदलाव कर नए नियमों को सर्वसम्मति से स्वीकृत कर लागू करने की घोषणा की गई। अंत में सलाहकार भारती गुप्ता, अमित त्रिपाठी, कामदेश्वर सिंह, कुशाग्र बंसल, मयंकेश्वर, प्रेमप्रकाश और श्वेता ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button