उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

15 जुलाई, 2023 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित धरने की मांगों के सम्बन्ध में विद्यालयों में सम्पर्क किया गया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश व्यापी संघ संघर्ष के अन्तर्गत 15 जुलाई, 2023 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित धरने की मांगों के सम्बन्ध में जानकारी देने के लिए प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा. आर.पी. मिश्र की अगुवाई में दो दिवसीय शिक्षक सम्पर्क अभियान में अमीनाबाद इ. का. गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इ.का. महिला इ. का., खुन-खुन जी गर्ल्स इ. का. अमीरूद्दौला इस्लामिया इ.का., अग्रसेन इ. का. चैक, एम.डी.शुक्ला इ.का. एवं लखनऊ इ. का. का दौराकर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से सम्पर्क किया।

सम्पर्क अभियान में प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र ने कहा कि वर्तमान में सरकार शिक्षक समस्याओं के निस्तारण में उदासीन है, पुरानी पेन्शन बहाली एक अहम मुददा है। कई राज्य पुरानी पेन्शन व्यवस्था बहाल कर चुके है किन्तु उत्तर प्रदेश सरकार इसे लागू नहीं कर रही है। वित्त विहीन शिक्षको का समान कार्य के लिए समान वेतन तथा सेवा शर्ते, राजकीय शिक्षकों के समान निःशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि पुरानी मांगें है जिनकी सरकार पूर्ति नहीं कर रही है। इस लिए संगठन ने चरणबद्व संघर्ष का निर्णय लिया है।
दो दिवसीय सम्पर्क अभियान मे प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा.आर.पी. मिश्र, प्रदेशीय मंत्री डा.आर.के.त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य डा. मीता श्रीवास्तव, जिलामंत्री महेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, संघर्ष समिति के संयोजक इनायत उल्लाह खां, संरक्षण समिति के संयोजक चन्द्र प्रकाश शुक्ल, संयुक्त मंत्री विनीता श्रीवास्तव आदि सम्मिलित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button