मंसूरी समाज के मेधावी छात्र-छात्रोओ और सामाजिक शख्सियतो का सम्मान समारोह आज 9 जुलाई को

लखनऊ ।जमीअतुल मंसूर उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा मंसूरी समाज के मेधावी छात्र-छात्रोओ और सामाजिक शख्सियतो का सम्मान समारोह 9 जुलाई 2023 को होटल मेजबान गौतमबुद्ध मार्ग लखनऊ में किया जाएगा। जिसमें जमीअतुल मंसूर के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जावेद इकबाल मंसूरी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार हाजी आर ए उस्मानी, मुरादाबाद जिले के मंसूरी समाज से आई ए एस बने मोइन अहमद मंसूरी,ईदगाह ऐशबाग के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली , राष्ट्रपति के पदम पुरस्कार से सम्मानित दिलशाद हुसैन , लखनऊ के प्रमुख समाजसेवी हाजी रईस , अन्य प्रमुख समाज सेवी शख्सियतों, समेत राजनैतिक लोग शिरकत करेगे।
यह जानकारी देते हुए जमीअतुल मंसूर उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हाजी रबीउल्लाह उल्लाह मंसूरी,उपाध्यक्ष मुश्ताक मंसूरी, अजीज मंसूरी,संगठन मंत्री आजाद मंसूरी ने बताया कि इस प्रोग्राम में मंसूरी समाज के उन मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा,जिन्होने इसी वर्ष की किसी भी परीक्षा में 75 प्रतिषत से ज्यादा के अंक हासिल किया है।मंसूरी नेताओ ने बताया कि इस सम्मान में मंसूरी समाज के बच्चो के अलावा दूसरे समाज के प्रमुख सामाजिक शख्सिय तो को भी सम्मानित किया जाएगा।



