उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जूनियर हाईस्कूल (पू0मा0) शिक्षक संघ, उ0प्र0 के प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य से की भेंट

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस प्रयागराज में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पू0मा0) शिक्षक संघ, उ0प्र0 के प्रतिनिधि मंडल के साथ शिष्टाचार भेंट करके शैक्षणिक क्षेत्र में विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी कुछ समस्यायें व सुझाव भी उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। उप मुख्यमंत्री ने उनके सुझावों व समस्याओ को गम्भीरता पूर्वक सुना गया और न्यायोचित हल कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने “शिक्षक उन्नयन गोष्ठी” में उप मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित किया ,जिस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा आश्वस्त किया कि वह हर संभव आने का प्रयास करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में मंडल अध्यक्ष अलका बाजपेई, जिला अध्यक्ष  विनोद पांडे ,महामंत्री राजेंद्र अनुरागी के अलावा  ब्रम्ह प्रकाश, दिनेश कुमार ,सी बी सिंह यादव ,आनंद यादव, विंदू मौर्य, सीमा सिंह, वंदना श्रीवास्तव ,निशा शुक्ला ,अनीता पांडे ,रीना देवी ,यशवंत चौधरी, मुकेश श्रीवास्तव सहित अन्य अध्यापक और अध्यापिकाएं मौजूद रही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button