उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रोट्रेक्ट की नयी टीम के साथ हुआ अभ्यारम्भ

नए सत्र में होंगे 12 प्रशिक्षण कार्यक्रम

लखनऊ । युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन प्रदान करने के मकसद से अभ्यारंभ के दो दिवसीय आयोजन के तहत गोमतीनगर के एक होटल में 40वें रोट्रेक्ट डिस्ट्रिक्ट असेंबली रोट्रेक्ट डिस्ट्रिक्ट रिड 3120 के आज पहले दिन विभिन्न आयोजन हुए। रोटरी क्लब की अनुषांगिक इकाई के इस कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि के तौर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील बंसल ने करते हुए युवाओं की हौसला अफजाई की और कहा कि रोट्रैक्ट सीखने की बहुत अच्छी जगह है। इस नए सत्र में रोट्रेक्ट 12 प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगा।


समारोह में नवनिर्वाचित रोट्रेक्ट अध्यक्ष हर्ष श्रीवास्तव ने निवर्तमान अध्यक्ष सचिन श्रीवास्तव से पूरी टीम के साथ पद ग्रहण किया।
आयोजन अध्यक्ष माही भान और एनीमा बेसनेट, अर्श, वैष्णवी, वत्सला, सताक्षी, गरिमा और उत्सव के संयोजन में हो रहे समारोह में प्रेमप्रकाश और वैष्णवी के मंच संचालन में सर्वप्रथम स्वयं का विकास मार्ग विषय पर पंडित रविशंकर ने युवा संस्कारों को लेकर खासतौर पर अनुशासन और व्यक्तित्व विकास पर बातचीत की।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इमर्जिंग टेक्नालॉजी पर युवा ड्रोन एक्सपर्ट मिलिंद राज ने ड्रोन चलाकर उसके विभिन्न उपयोग समझाए। युवाओं की जिज्ञासा शांत करते हुए सुनील बंसल और विशिष्ट अतिथियों रंजित सिंह, केके श्रीवास्तव और नीलेश भुवालक ने सभी युवा प्रतिभागियों की उन्नति की कामना की। अंत में सलाहकार भर्ती गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। समारोह के दूसरे दिन कल नौ जुलाई को बीते सत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा सम्मानित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button