उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

….अन्यथा इसका मतलब यह होगा कि शराब घोटाले को खुद अरविंद केजरीवाल का आशीर्वाद प्राप्त था :  वीरेंद्र सचदेवा

ईडी द्वारा मनीष सिसौदिया व अन्य की संपत्तियों की जब्ती पर प्रतिक्रिया

नई दिल्ली । दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की संपत्तियों की जब्ती। सीएम मनीष सिसौदिया और दिल्ली शाराब घोटाले के अन्य आरोपियों की सम्पति जब्ती से पता चलता है कि जांच एजेंसियों ने इस घोटाले में मनीष सिसौदिया की संलिप्तता के पर्याप्त सबूत एकत्र किए हैं।

श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि इस मामले में सभी जांच एजेंसियां खास कर प्रवर्तन निदेशालय संबंधित न्यायालय के प्रति जवाबदेह है और ठोस सबूत होने पर ही किसी की संपत्ति जब्त करेगा।

इसके अलावा आज आरोपियों की संपत्ति की दूसरी जब्ती है।दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार दावा कर रहे हैं कि कोई शराब घोटाला नहीं हुआ है, उन्हें बताना चाहिए कि अगर कोई शराब घोटाला नहीं हुआ तो सम्पति जब्ती क्यों हो रही है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आज मनीष सिसौदिया की संपत्तियों की जब्ती के बाद शराब घोटाले में उनकी संलिप्तता साबित हो गई है और इसलिए सीएम केजरीवाल को उन्हें आम आदमी पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए, अन्यथा इसका मतलब यह होगा कि शराब घोटाले को खुद अरविंद केजरीवाल का आशीर्वाद प्राप्त था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button